फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarakhand political update.

लल्लन सिंह के मामले में भाजपा से हुई चूक, अब जागे भाजपाई

Tue, 05 Apr 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 05 Apr 2016 10:27 PM IST
सार

  • सोमवार को पूर्व सीएम हरीश रावत के पहुंचने के बाद जागे भाजपाई
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, मदन कौशिक सहित कई भाजपाई पहुंचे
  • लल्लन को मिले बेहतर इलाज: अमर उजाला का मकसद हुआ पूरा

विज्ञापन
 Uttarakhand political update.
भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने पूछा कि आप पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर दोषारोपण करते हैं कि उन्होंने अपने साथियों का ख्याल नहीं रखा, जिससे बगावत हुई। लेकिन भाजपा ही अपने कार्यकर्ताओं के प्रति कहां संवेदनशील है? 

विज्ञापन


गंभीर हालत, आर्थिक तंगी के बीच लल्लन सिंह जिंदगी-मौत के बीच हैं, लेकिन कोई देखने तक नहीं गया। इस पर भगत दा गंभीर हो गए। बड़े शालीन अंदाज में साफगोई से स्वीकारा कि ‘ऐसी चूक कतई नहीं होनी चाहिए थी। यह गलती हुई है।’
विज्ञापन


घोड़े शक्तिमान की टांग के इलाज में प्रदेश सरकार, कांग्रेस और भाजपा नेता उलझे रहे। इस बीच लल्लन सिंह की हालत गंभीर हो गई। इलाज का लंबा-चौड़ा बिल बना, जिसे अदा कर पाने की उनकी आर्थिक स्थिति नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के लल्लन सिंह की खैरियत लेने जाने के बाद भाजपाइयों को अपनी गलती का अहसास हुआ है। खासतौर पर वरिष्ठ नेताओं ने इस प्रकरण पर गंभीरता जाहिर की है। 

लल्लन से मिलने पहुंचे भाजपा नेता

विधानसभा कूच के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए भाजपा कार्यकर्ता लल्लन सिंह का हालचाल जानने के लिए मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, समेत एक दर्जन से अधिक भाजपा के बड़े नेता सीएमआई अस्पताल पहुंचे। 

लल्लन के उपचार के लिए उन्होंने नकद डेढ़ लाख रुपये भी दिए। सोमवार को पूर्व सीएम हरीश रावत के लल्लन से मिलने सीएमआई अस्पताल पहुंचने के बाद भाजपा के बड़े नेताओं में खलबली मच गई थी। 

गौरतलब है कि अमर उजाला ने दो अप्रैल को भाजपा कार्यकर्ता लल्लन की अनदेखी का मामला प्रकाशित किया था, जिसके बाद पहले हरीश रावत ने परिवार की मदद को हाथ बढ़ाया और उसके बाद भाजपा नेता उनकी सुध लेने पहुंचे।

दोपहर करीब तीन बजे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक विजया बड़थ्वाल, विधायक मदन कौशिक, विधायक पुष्कर धामी सहित 10 से अधिक वरिष्ठ पदाधिकारी सीएमआई पहुंचे। 

घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं हरीश रावत: अजय भट्ट

 Uttarakhand political update.
अजय भट्ट - फोटो : file photo

अजय भट्ट ने उपचार के लिए एक लाख और विधायक बड़थ्वाल ने 30 हजार रुपये की सहायता की। जब भाजपा अध्यक्ष से इतना विलंब से आने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह अपने हर कार्यकर्ता का पूरा ख्याल रखते हैं। 

उन्होंने पूर्व सीएम हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने उनके कार्यकर्ताओं को इस हालत में पहुंचाया। घोड़े के हालचाल लेने के लिए तो वह दस-दस बार गए लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं को पूछने एक बार भी नहीं आए। 

आज वह यहां आकर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि प्रदेश में राजनीतिक उथल-पुथल और सदन की वजह से वह लल्लन से मिलने खुद तो नहीं आ पाए लेकिन उनकी विधायक विजया लगातार यहां आ रही थी। उन्होंने कहा कि भले ही चंदा करना पड़े लेकिन अपने हर कार्यकर्ता को ऐसे समय में पूरा सपोर्ट किया जाएगा। 

लल्लन की हालत में सुधार
उधर, सीएमआई में भर्ती लल्लन की हालत में अब तेजी से सुधार आ रहा है। वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. महेश कुड़ियाल ने बताया कि उनकी रिकवरी काफी बेहतर है। अगले पांच से छह दिन में लल्लन को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी जाएगी। 

परिवार ने जताया अमर उजाला का आभार 
लल्लन सिंह के इलाज में सहायता मिलने के बाद परिवार ने अमर उजाला का आभार जताया है। लल्लन सिंह के बेटे अनूप कुमार ने कहा कि जिस तरह से वह इलाज को लेकर परेशान थे, पैसे की भारी कमी थी। अमर उजाला ने उनकी समस्या सुनी और प्रकाशित की तो अब सभी दुश्वारियां दूर हो गई हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए अमर उजाला का जितना धन्यवाद किया जाए वो कम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed