फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand governor took officers meeting in dehradun

33 विधायकों के साथ राज्यपाल से मिले हरीश रावत

Mon, 28 Mar 2016 10:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 28 Mar 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand governor took officers meeting in dehradun
केके पॉल - फोटो : anil dogra

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 33 विधायकों के साथ राज्यपाल केके पॉल से मुलाकात की। जिसके बाद ‌वरिष्‍ठ नेता नव प्रभात मीडिया से मुखातिब हुए।

विज्ञापन


राज्यपाल को विधानसभा अध्यक्ष के हस्ताक्षर समेत 34 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा। इस दौरान पूर्व संसदीय कार्य मंत्री इंदिरा हृदयेश ने कहा की कांग्रेस के पास 34 विधायक हैं, जिनमें से एक बसपा के विधायक भी हैं। कांग्रेस विधायक नव प्रभात ने कहा कि 18 मार्च को विधानसभा में विनियोग विधेयक पारित हो गया था। भाजपा सरकार द्वारा दबाव बनाने के बाद उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाया गया। 
विज्ञापन


इससे पहले न्याय की गुहार लगाने के ‌लिए हरीश रावत सोमवार को दोपहर करीब एक बजे राजभवन पहुंचे। जहां वह राज्यपाल केके पॉल के सामने अपना पक्ष रखा। इसके साथ ही उन्होंने फिर से बहुमत साबित करने की बात भी राज्यपाल के सामने रखी। कांग्रेस विधायक दिनेश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस मैज्योरिटी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरीश रावत के साथ, यशपाल आर्य, इं‌दिरा हृदयेश, प्रीतम सिंह, दिनेश अग्रवाल, राजकुमार, हीरा सिंह, विजयपाल सजवान, राजेंद्र भंडारी, अनुसूया प्रसाद, सुरेंद्र सिंह नेगी, सुंदर लाल, सरिता आर्या, गोविंद सिंह कुंजवाल, ममता राकेश, विक्रम नेगी, ललित फर्सवाण, हिमेश खर्कवाल, मदन बिष्ट, मनोज तिवारी, गणेश गोदियाल, जीत राम, मयंक मेहरा, नव प्रभात, नारायण राम आर्या, फुरकान अहमद, मंत्री प्रसाद नैथानी, प्रीतम सिंह पंवार, दिनेश धनै, हरीदास, भीम लाल आर्य, सरबत करीम, हरीश चंद्र दुर्गापाल राजभवन पहुंचे हैं।

सचिवालय में सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक की

uttarakhand governor took officers meeting in dehradun
केके पॉल - फोटो : AmarUjala

इससे पहले राष्ट्रपति शासन के बाद उत्तराखंड के 'मुखिया' बने राज्यपाल केके पॉल ने सोमवार को सचिवालय में सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई।

इस दौरान सोमवार को राज्य में राष्ट्रपति शासन के बाद राज्य को कैसे चलाया जाए इस पर विचार विमर्श किया गया और जरूरी निर्देश दिए गए। राज्यपाल ने कहा कि प्रतिदिन वह सुबह 11 ब‌जे से दोपहर 12 बजे तक सचिवालय में आम जनता से मिलेंगे। लेकिन इसके लिए पहले से समय लेना होगा।

राज्यपाल ने बताया गया कि बैठक में अधिकारियों को ईमानदारी और पारदर्शिता से राज्य चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही ‌अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि कोई भी फैसला जनता को ध्यान में रखकर किया जाए।

बैठक में चार धाम यात्रा को सही ढंग से संचालित करने की बात भी कही गई। राज्यपाल ने यात्रा के अधूरे कामों को जल्द पूरा करने के निर्देश भी जारी किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed