फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand governent floor test will take place today

उत्तराखंडः बीजेपी ने मानी हार और हरीश रावत ने कहा थैंक्यू

Tue, 10 May 2016 04:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 10 May 2016 04:26 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand governent floor test will take place today
हरीश रावत - फोटो : pti

उत्तराखंड विधानसभा में दोपहर 12 बजे बहुमत परीक्षण पूरा हो गया। सबसे पहले बीजेपी के विधायक विधानसभा से बाहर आए। इसके बाद कांग्रेस के विधायक की विधानसभा के बाहर आ गए। बहुमत परीक्षण के बाद मतदान के आंकड़ा सीलबंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट भेजा जाएगा। शाम करीब चार बजे देहरादून से धारा 144 हटा ली गई।

विज्ञापन


बहुमत परीक्षण के बाद विधानसभा से बाहर आए बीजपी नेताओं की हाव भाव ने ये जाहिर कर दिया की वह यह बाजी हार गए हैं। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बेहद खुशी के साथ विधानसभा से बाहर निकले और सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया। वहीं हरीश रावत ने कहा है कि सदन के अंदर जो ‌हुआ वह उस बारे में कुछ नहीं कहेंगे। कल सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सब कुछ सामने आ जाएगा।
विज्ञापन


बहुमत परीक्षण के बाद विधानसभा के बाहर आए भाजपा विधायक गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा ने धन-बल का प्रयोग नहीं किया। अगर भाजपा भी ऐसा करती तो हम सदन के अंदर बहुमत सिद्घ करते। वहीं सूत्रों के हवाले से खबर है कि विधानसभा सदन में कांग्रेस की विधायक रेखा आर्य भाजपा के साथ ही बैठी और उन्होंने कांग्रेस के विपक्ष में वोट दिया है। बीजेपी के भीम लाल आर्य ने कांग्रेस के पक्ष वोट दिया। हरीश रावत के पक्ष में 33 वोट पड़े और 28 वोट विपक्ष में पड़ हैं। इसके बाद अब हरीश रावत के पलड़ा भारी हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया

uttarakhand governent floor test will take place today
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

इससे पहले ‌सुबह 11 बजे विधानसभा में बहुमत परीक्षण की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दाौरान दो घंटे तक राज्य से राष्ट्रपति शासन हटा रहा। उधर, मायावती ने कहा है कि बहुमत परीक्षण में बसपा के दोनों विधायक कांग्रेस का साथ देगी।

बहुमत परीक्षण को देखते हुए बागी विधायकों के अलावा सारे विधायक विधानसभा पहुंचे। कांग्रेस विधायक रेखा आर्य बीजेपी विधायकों के साथ विधान सभा पहुंची। वहीं बीजेपी विधायक भीमलाल आर्य कांग्रेस विधायकों के सा‌थ विधानसभा पहुंचे।

इससे पहले मंगलवार को सुबह 10 बजे हुई बीजेपी के विधायकों की बैठक के बाद बहुमत परीक्षण के लिए ‌भाजपा विधायक विधानसभा पहुंचे।

मुख्यमंत्री हरीश रावत विधानसभा पहुंच गए थे, इस दौरान उनके साथ मंत्री प्रीतम सिंह और दिनेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।  विधानसभा के लिए घर से निकलने से पहले हरीश रावत ने नारियल तोड़ा और सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी लिया था।

विधानसभा स्पीकर सबसे पहले विधानसभा पहुंचे थे। वहां पहुंच कर उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। विधानसभा को जीरो जोन घोषित कर दिया गया था।

आपको बता दें कि कांग्रेस के विधायक पिछले कई दिनों से मसूरी के होटलों में थे और बहुमत परीक्षण के लिए आज ही देहरादून पहुंचे थे। फिलहाल जो दलीय स्थिति है, उसके अनुसार नामित समेत कुल 62 सदस्य सदन में वोटिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed