{"_id":"812b0852-e85e-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"uttarakhand-floods-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारी देवी के आसन में पड़ी दरारें, माना जा रहा देवी का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारी देवी के आसन में पड़ी दरारें, माना जा रहा देवी का प्रकोप
श्रीनगर/ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2013 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारी देवी मंदिर परिसर में दरारें नजर आने लगी हैं। देवी मूर्ति के आसन के बाएं ओर बड़ी दरारें पड़ गई हैं, जबकि सामने की ओर भी हल्की दरारें नजर आ रही हैं। जीवीके के मुताबिक बाढ़ के दौरान बड़े पेड़ों और भारी सामान के टकराने से हुए कंपन के कारण दरारें पड़ी हैं। गंभीर बात नहीं है केवल बाहरी टाइल्स को ही नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
आपदा को मान रहे देवी का प्रकोप
16 जून को धारी देवी मूर्ति शिफ्टिंग के बाद आई आपदा को लोग देवी का प्रकोप मान रहे हैं। सोमवार सुबह देवी के आसन के नीचे आई दरारों से अफवाहों का बाजार फिर गर्म हो गया है। मूर्ति के आसन पर कई जगह दरारें दिखने लगी हैं। इनमें बाएं ओर दो-तीन जगहों पर करीब ढाई फीट लंबी दरारें हैं जबकि सामने दाहिने ओर भी इतनी ही लंबी दरारें नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
पढ़े, उत्तराखंड की खबरों की विशेष कवरेज
विज्ञापन
आम जन इसे देवी का प्रकोप मान रहे हैं लेकिन पुजारियों ने इसे दैवी प्रकोप मानने से साफ इनकार किया है। पुजारियों के मुताबिक बाढ़ के दौरान मंदिर के सपोर्टिंग पिलरों पर भारी तनों और अन्य सामान के टकराने से हुए कंपन के कारण ये दरारें आई हैं।
मूर्ति या मंदिर को कोई खतरा नहीं है, परिसर पूरी तरह सुरक्षित है। दरारें केवल बाहर ही हैं, अंदर से ढांचे को कुछ नहीं हुआ है। यह अस्थायी ढांचा है, स्थायी मंदिर तो अभी बनना बाकी है।
- वाईआर शर्मा, पीआरओ जीवीके
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें