फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand EX-Chief minister harish rawat next cm candidate.

हरीश रावत की अगुवाई में ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेसः अंबिका सोनी

Fri, 22 Apr 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 22 Apr 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand EX-Chief minister harish rawat next cm candidate.
हरीश रावत और अंबिका सोनी - फोटो : amar ujala

प्रदेश में कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अगुवाई में लड़ेगी। कांग्रेस में नेतृत्व बदलाव के सवाल पर उत्तराखंड प्रभारी अंबिका सोनी ने यह बात स्पष्ट रूप से कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट के फैसले से रावत सरकार की बहाली भले ही 24 घंटे की रही हो, लेकिन इससे उनके ग्राफ पर असर पड़ा है। कांग्रेस के संघर्ष के मामले में अंबिका सोनी के मार्फत सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने हरीश रावत और उनके विधायकों को मुबारकबादी भी भेजी है।
विज्ञापन


उत्तराखंड प्रभारी अंबिका सोनी ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा ने सरकार बनाने की लालच में आकर प्रदेश में सियासी संकट खड़ा किया है। 

'बागियों को तो छोड़ देनी चाहिए राजनीति'

uttarakhand EX-Chief minister harish rawat next cm candidate.
अंबिका सोनी - फोटो : AmarUjala

भाजपा को उत्तराखंड वासियों से हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए। एक सवाल पर सोनी ने कहा कि सतपाल महाराज के बारे में उनकी सोच ही बदल गई है। जिस तरह उन्होंने कांग्रेस छोड़ी, उसके बदले में मिला कुछ नहीं। अब वही बताएं, डूबता जहाज कौन है। भाजपा सरकार बनाती भी है तो वहां सीएम के छह दावेदार हैं, स्थिति और बुरी होगी।

भाजपा बिना जोड़-तोड़ और खरीद-फरोख्त के सरकार नहीं बना पाएगी। भाजपा ने प्रदेश के लिए आपातकाल जैसी स्थिति पैदा कर दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस विधायकों को आयकर और प्रवर्तन निदेशालय के नाम पर धमकियां दी गईं। 

बागी विधायकों के संबंध में कहा कि जिस तरह से उनके पोस्टर छपे हैं, उससे तो उन्हें राजनीति छोड़ देना चाहिए। इस मौके पर सह प्रभारी संजय कपूर, प्रदेश सचिव दीप वोहरा, नवीन जोशी, मोहन काला आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed