फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand disaster

वो केदारनाथ गया, लेकिन लौट कर नहीं आया

Fri, 05 Jul 2013 10:39 AM IST
देवेंद्र बर्त्वाल/राजा तिवारी
देवेंद्र बर्त्वाल/राजा तिवारी Updated Fri, 05 Jul 2013 10:39 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand disaster

मां-बाप के बिना अकेले रह रहे चार भाई-बहिनों के परिवार में इन दिनों मातम छाया हुआ है। आंगन किनारे खड़े होकर गांव को आने वाले पैदल रास्ते पर टकटकी लगाए 14 वर्ष का पंकज अपने भाई सूरज के आने का इंतजार कर रहा है। दूसरी ओर, घर की देहरी पर बैठी बहन संगीता और हेमा की आंखें अपने भाई के आने के इंतजार में पथरा गई हैं।

विज्ञापन


पढ़े, उत्तराखंड की खबरों की विशेष कवरेज


पोखरी के ताली गांव के सूरज कपाट खुलते ही मजदूरी करने केदारनाथ चल गया था, लेकिन लौटकर नहीं आया। घर पर कई दिनों से चूल्हा नहीं जला। गांव के लोग इन असहाय भाई-बहिनों को ढांढस बंधाकर खाना खिला रहे हैं, लेकिन ये तीनों भाई-बहन अपने भाई के  दो सप्ताह बाद भी घर न पहुंचने से बुरी तरह टूट गए हैं।
विज्ञापन


कैसे चलेगा जीवन
अब उनकी देखरेख कौन करेगा और कैसे उनका जीवन चलेगा। ये सवाल उनके जहन में कौंध रहे हैं। सूरज के पिता 1998 में दो बहनों और भाई की जिम्मेदारी सूरज पर छोड़ चल बसे थे। जबकि पिता से पहले इन बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया था। 21 वर्षीय सूरज पर ही बहिन संगीता, हेमा और भाई पंकज की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरज पिछले तीन सालों से यात्राकाल में केदारनाथ जाकर परिवार का भरण-पोषण करता था, लेकिन बाढ़ में सूरज कहीं खो गया। रोते-रोते 14 साल का पंकज बस यही दोहरा रहा है कि ‘भैजीन ब्वेली छौं घौर ओलू त त्वेतें स्कूला कपड़ा, किताब ल्योलू।


बदहवास है बहन
अब हमरु क्या होलू...’ घर की देखभाल करने वाली बड़ी बहन 19 वर्षीय संगीता बदहवास है, उसे कुछ पूछने का प्रयास किया, तो वो आंसू भरी लाल आंखों से एक नजर पूछने वाले को देखती है और फिर जोर-जोर से रोने बिलखने लगती है।
ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह ने बताया कि 16 जून को आखिरी बार सूरज से गौरीकुंड में बात हुई थी। जिसके बाद से सूरज का कोई पता नहीं है।

ग्रामीण उसे खोजने के लिए केदारनाथ तक गए, लेकिन उसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed