फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand budget, open the pole of employment claims. 

बजट पुस्तिका ही बन गई सरकार का आईना,खुली दावों की पोल 

Fri, 11 Mar 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 11 Mar 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand budget, open the pole of employment claims. 
इंदिरा ह्दयेश - फोटो : amar ujala
पिछले पांच साल से युवाओं को रोजगार देने की हुंकार भर रही राज्य सरकार के लिए सदन में पेश की गई बजट पुस्तिका ही आईना बन गई। बजट दस्तावेज में स्पष्ट है कि 136 विभागों, आयोगों व निकायों में कुल 84 हजार पद रिक्त पड़े हैं।
विज्ञापन


ये पद स्थाई व अस्थाई दोनों ही प्रकृति के हैं। दो साल पहले रिक्त पदों की यह संख्या 72 हजार थी, यह आंकड़ा भी दो वर्ष पहले सदन के भीतर रखा गया था।

सदन में पेश किए गए बजटीय दस्तावेज के अनुसार शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा रिक्त पद पड़े हैं। माध्यमिक शिक्षा (नवसृजित) अकेले विभाग में 14929 पद रिक्त पड़े हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा विद्यालयी शिक्षा में 12617 पद रिक्त हैं। प्राविधिक शिक्षा विभाग में 2013 और चिकित्सा लोक स्वास्थ्य विभाग में 3403 पद रिक्त हैं। सरकार ने महिलाओं के लिए खूब बजट दिया, लेकिन महिला सशक्तिकरण विभाग में 7992 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के दावें हर बार खोखले:
उद्योगो को बढ़ावा देने वाले का दावा करने वाली सरकार खुद कर्मचारी बीमा योजना व श्रम चिकित्सा सेवाएं विभाग में 1784 पदों पर भर्ती नहीं कर सकी। जनपद स्तर तक ग्राम्य विकास में 558 पद और औद्योगिक न्यायाधिकरण व श्रम न्यायालय में 614 पद रिक्त हैं। आरईएस जैसे छोटे विभाग में भी 1340 पद रिक्त हैं।

सरकार हर गांव को सड़क से जोड़ने की बात तो करती है, लेकिन गांव को सड़क से जोड़ने वाले विभाग पीडब्लूडी में ही 2366 पद रिक्त हैं। इसके अलावा वानिकी व वन्य जीव के मामले में राज्य के बेहद महत्वपूर्ण व संवेदनशील माना जाता है, और इस विभाग में 2273 पदों पर भर्ती नहीं हुई।

अधिकारियों के पद भी भर्ती के इंतजार में
प्रदेश में विभिन्न विभागों में आयोजनेत्तर श्रेणी के राजपत्रित अफसरों के कुल 4890 पद रिक्त हैं। इनमें श्रेणी क के1230 और श्रेणी ख के3660 पद रिक्त पड़े हैं। योजनागत श्रेणी में रखे जाने वाले भी राजपत्रित व अराजपत्रित अफसरों के 3559 पद रिक्त हैं।


एक पहलू यह भी
यदि वित्त विशेषज्ञों की माने, यदि रिक्त पड़े सभी पदों पर भर्ती कर दी जाए राज्य के वित्तीय हालात बिगड़ जाएंगे। क्योंकि राज्य के पास इतने संसाधन नहीं है कि मौजूदा कर्मियों के साथ नई भर्ती कर दी जाए तो वेतन नहीं मिलेगा और राज्य में वित्तीय संकट जैसा आपातकाल पैदा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed