{"_id":"cb67fc78-e91b-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"unmukt-chand-give-one-lakh-rupee","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा पीड़ितों की मदद के लिए उन्मुक्त चंद ने दिए एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा पीड़ितों की मदद के लिए उन्मुक्त चंद ने दिए एक लाख
देहरादून/ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2013 10:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के आपदा पीड़ितों की मदद के लिए प्रवासी क्रिकेटरों ने हाथ बढ़ाया है। उन्मुक्त चंद ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में एक लाख रुपये दिए हैं तो राबिन ने राहत सामग्री भिजवाई है।
विज्ञापन
वहीं स्थानीय खिलाड़ी भी राहत सामग्री जमा करने में जुटे हुए हैं।
पढ़े, उत्तराखंड आपदा की खबरों की विशेष कवरेज
विज्ञापन
उन्मुक्त चंद के पिता भरत चंद ने कहा कि हम कहीं भी रहें, लेकिन हैं उत्तराखंडी। मुसीबत की इस घड़ी में हम प्रदेशवासियों के साथ हैं। उन्मुक्त सोशल मीडिया के जरिये भी लोगों ने आपदा पीड़ितों की मदद की अपील कर रहे हैं। वहीं, राजस्थान रणजी टीम के सदस्य राबिन बिष्ट ने दवाएं, कपड़े, कंबल व अन्य राहत सामग्री भेजी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दिल्ली में लगे राहत कैंप के जरिये उन्होंने यह सामग्री भेजी है। वे आगे भी हरसंभव मदद करेंगे। दिल्ली रणजी टीम के पवन सुयाल ने भी राहत सामग्री भेजी है। उन्होंने कहा कि वे आर्थिक रूप से भी लोगों की मदद करेंगे। उधर, दून स्थित फुटबाल हॉस्टल के खिलाड़ियों ने सामग्री जमा कर राहत केंद्र में जमा कराई।
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें