{"_id":"6b0a70504c614f15440f9008","slug":"uttarkashi-news-former-mastadi-pradhan-climbs-bridge-pillar-over-village-displacement-land-subsidence-demands-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी: मांगों को लेकर झूला पुल के पिलर पर चढ़े पूर्व प्रधान, गांव के विस्थापन और सुरक्षा कार्यों की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी: मांगों को लेकर झूला पुल के पिलर पर चढ़े पूर्व प्रधान, गांव के विस्थापन और सुरक्षा कार्यों की मांग
Sat, 28 Nov 2026 11:40 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:40 AM IST
विज्ञापन
पुल के पिलर पर चढ़े पूर्व प्रधान,
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मस्ताड़ी गांव के पूर्व प्रधान सत्यानारायण सेमवाल अपनी विभिन्न मांगों को लेकर झूला पुल के पिलर पर चढ़ गए। उनकी प्रमुख मांग गांव का विस्थापन और लगातार हो रहे भू-धंसाव की समस्या का समाधान करना है। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम शालिनी नेगी मौके पर पहुंचीं। पुलिस और प्रशासन की टीम उनसे बातचीत कर नीचे उतरने के लिए मनाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
सत्यानारायण सेमवाल का कहना है कि मस्ताड़ी गांव में लगातार भू-धंसाव हो रहा है। ऐसे में गांव के विस्थापन की व्यवस्था की जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बाड़ागड्डी क्षेत्र की ग्राम पंचायत मस्ताड़ी में प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
