{"_id":"6221116aa3417f626c61d3b2","slug":"youth-sitarganj-news-hld455372722","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रैंड फिनाले सीजन-5 में खटीमा की सोनी ने जीता मिसेज प्रथम का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रैंड फिनाले सीजन-5 में खटीमा की सोनी ने जीता मिसेज प्रथम का खिताब
विज्ञापन
ग्रैंड फिनाले सीजन-5 में मिसेज श्रेणी का खिताब से नवाजी गईं खटीमा की सोनी भट्ट मैनाली।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। मिस एंड मिसेज बंगलूरू-2022 के ग्रैंड फिनाले सीजन-5 में खटीमा क्षेत्र की सोनी भट्ट मैनाली ने मिसेज श्रेणी का खिताब जीता। सोनी ने खिताब जीतकर क्षेत्र, राज्य व देश का मान बढ़ाया।
बीती 26 फरवरी को एलेक्स फैशन की ओर से बंगलूरू में किया गया था। इसमें हजारों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। टॉप-15 प्रतिभागियों ने आखिरी दौर में प्रवेश किया। पहला राउंड टैलेंट, दूसरा इंट्रोडक्शन, तीसरा प्रश्नोत्तरी और चौथा रैंप वॉक राउंड हुआ। इस दौरान मिसेज श्रेणी का खिताब श्रीपुर बिचुवा गांव की सोनी भट्ट मैनाली पुत्री हरीश चंद्र भट्ट ने जीता। पहली रनर अप दीपालक्ष्मी और दूसरी रनरअप पायल पटनायक रहीं।
यह शो केंद्रीय रेशम बोर्ड कपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार के उद्यम सिल्क मार्क के सहयोग से प्रायोजित किया गया था। मुख्य अतिथि केंद्रीय रेशम बोर्ड के सहायक निदेशक डीएन संदीप ने विजेताओं को ट्राफी दी। ग्रैंड फिनाले में इंटरनेशनल डिजाइनर फॉर एवर नवीन कुमार की ओर से परिधान देखे गए। सोनी के पिता हरीश चंद्र भट्ट अध्यापक हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजन व क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

ग्रैंड फिनाले सीजन-5 में मिसेज श्रेणी का खिताब से नवाजी गईं सोनी भट्ट मैनाली।- फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन