फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth Died In Rudrapur

नौकरी की तलाश में आए युवक की संदिग्ध मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Youth Died In Rudrapur
अजय सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। एक सप्ताह पहले नौकरी की तलाश में आए पिथौरागढ़ जिले के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोस्त के घर में पार्टी में युवक ने शराब का सेवन किया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन

ग्राम बोथी थाना मुनस्यारी पिथौरागढ़ निवासी अजय सिंह (26) एक हफ्ते पहले सिडकुल में नौकरी की तलाश में आया था। वह छतरपुर में रहने वाले परिचित विजय सिंह के घर पर रहा था। विजय के दोस्त योगेश ने लक्ष्मी विहार कालोनी जयनगर में नया मकान बनाया था। शनिवार को गृह प्रवेश की पार्टी थी। इसमें दिनेश के साथ अजय भी गया था। यहां देर रात तक अन्य लोगों के साथ ही अजय ने भी शराब पी थी। रविवार तड़के अजय की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल कर्मियों की सूचना पर सिडकुल चौकी के पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। सूूचना पर मृतक के पिता नारायण सिंह अपने छोटे बेटे और रिश्तेदारों के साथ मोर्चरी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed