{"_id":"6820f5ea58f6ef2dcc0fd151","slug":"youth-activity-in-district-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-126891-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: टिहरी ने 92 और चंपावत ने 20 रनों से हासिल की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: टिहरी ने 92 और चंपावत ने 20 रनों से हासिल की जीत
Mon, 12 May 2025 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 12 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उधमसिंह नगर की ओर से अंडर-19 अंतरजनपदीय क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में टिहरी ने 92 और चंपावत ने 20 रनों से प्रतिद्वंदी टीमों को शिकस्त देकर जीत हासिल की है।
रविवार को किंग्सफोर्ड क्रिकेट अकादमी प्रतापपुर में टिहरी और हरिद्वार के बीच पहला पहला मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टिहरी की टीम ने निर्धारित 45 ओवरों में 185 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्मोड़ा की टीम मात्र 93 रनों पर ढेर हो गई। इस दौरान टिहरी ने 92 रनों से जीत दर्ज की। दूसरा मैच डेन स्पोटर्स एकेडमी में नैनीताल और चंपावत के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चंपावत की टीम ने नौ विकेट गवांकर 245 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया। गोविंद बोरा ने 138 और गितांश ने 27 रनों का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नैनीताल की पूरी टीम 225 रनों पर ढेर हो गई। दक्ष पांडे ने 77 और प्रांजल ने 44 रनों का योगदान दिया। चंपावत ने 20 रनों से जीत हासिल की। आयोजन समिति ने बताया है कि सोमवार को डेन एकेडमी कुंडेश्वरी में अल्मोड़ा और बागेश्वर, हाईलैंडर क्रिकेट एकेडमी में चंपावत और हरिद्वार के बीच सुबह नौ बजे से मुकाबला खेला जाएगा।