फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   List of 312 teachers and staff members handed over to the Municipal Corporation for census work.

Udham Singh Nagar News: जनगणना कार्य के लिए नगर निगम को सौंपी 312 शिक्षक और कार्मिकों की सूची

Thu, 17 Sep 2026 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 17 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
List of 312 teachers and staff members handed over to the Municipal Corporation for census work.
काशीपुर। एसआईआर कार्य से मुक्त हुए शिक्षकों को अब जनगणना कार्य की चिंता सताने लगी है। दिसंबर से शुरू होने वाले जनगणना कार्य के लिए शिक्षा विभाग ने 312 शिक्षकों और कार्मिकों की सूची नगर निगम को भेजी है।
विज्ञापन

अपर सचिव सुरेंद्र चंद्र जोशी ने पत्र जारी कर बताया कि जनगणना 2027 का द्वितीय चरण दिसंबर से शुरू होना है। इसके लिए एसओपी जारी कर दी गई है। जनगणना के लिए केंद्र, राज्य सरकार, स्थानीय निकाय, सरकारी सहायता प्राप्त प्रतिष्ठानों और निजी संस्थानों से कार्मिकों की नियुक्ति होनी है। यह कार्य पूरी तरह डिजिटल माध्यम से मोबाइल एप पर किया जाएगा। इसके लिए फील्ड कार्य शुरू करने से पूर्व चार्ज अधिकारियों की यूजर आईडी बनाई जाएगी। क्षेत्र पदाधिकारियों की नियुक्ति कर प्रशिक्षण कराया जाएगा। शिक्षकों के पहले से ड्यूटी पर रहने से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का कोर्स केवल 25 से 30 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है। जनगणना में ड्यूटी लगने के बाद बोर्ड परीक्षाओं से पहले कोर्स पूरा करने की चुनौती और बढ़ जाएगी। बीईओ डीके साहू ने बताया कि 19 शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में तैनात नियमित, संविदा, अतिथि शिक्षक समेत 312 कार्मिकों की सूची नगर निगम को भेज दी है।
विज्ञापन


कोट -
अर्द्धवार्षिक परीक्षा तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का 50 फीसदी कोर्स पूरा हो जाता है। जिन विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी एसआईआर में लगी थी, उसमें अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर कोर्स पूरा करना होगा। जनगणना कार्य के लिए सूची तैयार हो रही है।- हरेंद्र मिश्रा, मुख्य शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट -
एसआईआर कार्य 3 अक्तूबर तक होगा। शिक्षक व अन्य कार्मिकों को फ्री कर दिया गया है। केवल बीएलओ बने हुए कार्मिक ही कार्य कर रहे हैं। एक दिसंबर से जनगणना का कार्य शुरू होगा। शीघ्र ही कार्मिकों की ट्रेनिंग होने लगेगी।-पंकज चंदोला, तहसीलदार, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed