{"_id":"655a5ccf2cbe0429aa028824","slug":"worship-of-sun-in-usnagar-rudrapur-news-c-234-1-shld1017-923-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जिले भर में डूबते सूरज को दिया गया अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जिले भर में डूबते सूरज को दिया गया अर्घ्य
Mon, 20 Nov 2023 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
शांतिपुरी में नारायणपुर में छठ घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिलाएं। संवाद
खटीमा। खटीमा रेलवे स्टेशन स्थित छठ घाट समेत बाइस पुल, जमौर, मझोला, मेलाघाट, झनकईया आदि छठ घाट पर शाम के समय महिलाएं और पुरुष टोकरियों में फल, कंदमूल, ठेकुआ, चावल के लड्डू आदि लेकर पहुंचे। सूर्यास्त के समय महिला और पुरुषों ने सूर्य उपासना की। पूर्वांचल सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि सोमवार सुबह उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा। वहां पर सभासद विश्वनाथ यादव, समिति के अध्यक्ष सुनील रैदानी, जितेंद्र सिंह, एसपी सिंह, नरेश यादव, सुरेंद्र सिंह, डॉ. महेंद्र प्रताप पांडेय, अजय सिंह आदि थे।
सितारगंज और नानकमत्ता में भी हुए कार्यक्रम
नानकमत्ता/सितारगंज। नानकमत्ता में रविवार को पूर्वांचल समाज के लोग छठ मैया के लोकगीत गाते हुए देवहा पोषक नहर पर बने छठ घाट पहुंचे। घाट पर श्रद्धालुओं ने छठी मइया की वेदी पर पूजा अर्चना कर बच्चों की लंबी उम्र और आरोग्य की कामना की। वहां पर मीनाक्षी मिश्रा, रंजू देवी, सुधा देवी, माया देवी, द्रोपदी चौरसिया, अभिलाषा चौरसिया, कंचन गुप्ता, पूनम चौरसिया आदि थीं। वहां पर छठ समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, अनिल शर्मा, केश्वर चौरसिया, राजू गुप्ता, ओम प्रकाश चौरसिया, संदीप शाह, सुनील शर्मा, राकेश चौरसिया आदि थे। वहीं, सितारगंज में हुए कार्यक्रम में दयानंद सिंह, सुमन राय, अनिरुद्ध राय, राकेश त्यागी, शशि कन्नौजिया, विमलेश कन्नौजिया, मुन्नी शर्मा आदि रहे।
किच्छा, गदरपुर, पंतनगर और शांतिपुरी में भी हुए कार्यक्र
किच्छा/गदरपुर/पंतनगर/शांतिपुरी। क्षेत्र में छठ धूमधाम से मनाया गया। किच्छा के किशनपुर में बनाए गए छठ घाट पर दिनभर भीड़ रही। वहां सोनी सिंह, मनोरमा देवी, रजनी सिंह, संजीव कुमार सिंह, कमलेश कुमार आदि थे। इधर, गदरपुर में रेड रोज स्कूल के पास स्थित नहर के घाट पर भारी संख्या में पूर्वांचल समाज की महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया। विधायक अरविंद पांडेय, पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस ने भी लोगों को बधाई दी। वहीं, ग्राम चमनगंज में भी ठंडी नदी के किनारे बने छठ घाट पर व्रतधारी महिलाओं ने पानी के बीच में खड़े होकर डूबते सूरज को अर्घ्य दिया। श्री पुरातन शिव मंदिर कमेटी चमनगंज की ओर से जागरण का भी आयोजन किया गया। वहीं, पंतनगर के विवि परिसर सहित शांतिपुरी, आनंदपुर और नारायणपुर में छठ पूजा में विभिन्न घाटों पर महिलाओं ने सूर्य देव को अर्घ्य दिया। वहां पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण पाठक, सचिन शुक्ला, दीपक मिश्रा, प्रवीण तिवारी, सुरेश शाही, शशिकांत शर्मा, अभिजीत पाठक आदि थे।
विज्ञापन
काशीपुर और बाजपुर में भी छठ की धूम
काशीपुर/बाजपुर। काशीपुर और बाजपुर के क्षेत्रोें में रविवार शाम डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ का विधिवत शुभारंभ किया गया। काशीपुर में रविवार शाम महादेव नहर घाट पर व्रतधारी श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। मोटेश्वर महादेव मंदिर के सामने महादेव नहर पर पूर्वांचल छठ सेवा एवं जन कल्याण समिति की ओर से आयोजित छठ पूजा में बड़ी संख्या में व्रतधारियों ने पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। वहां पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, एसपी अभय प्रताप सिंह, भाजपा के जिला मंत्री अमित कुमार, दीपक बाली, संजय चतुर्वेदी आदि थे। इधर, महादेव नदी के घाट पर छठ पूजा के अंतर्गत भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान भोजपुरी के गीतों की धूम रही। वहीं, बाजपुर में रविवार शाम चीनी मिल अतिथि गृह मार्ग स्थित नहर किनारे बने मठों पर व्रतधारी महिलाओं ने पूजा अर्चना की। वहां कलेेंद्री देवी, कलावती, सुमन, प्रेमिला, विमला, अमर पांडेय, जनमेजय तिवारी, अनुज आदि थे। इधर, पूर्वांचल महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय ने बताया कि सोमवार सुबह छठ का समापन होगा। वहीं, नगर के लेवड़ा नदी किनारे, गांव बेरिया दौलत में भी छठ पूजन पर डूबते सूर्य का अर्घ्य दिया गया।