फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Workers will not get stranded: Dr. Hridayesh

असहाय नहीं किया जाएगा मिल श्रमिकों को : डा. हृदयेश

Sat, 04 Apr 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गदरपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, गदरपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Sat, 04 Apr 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Workers will not get stranded: Dr. Hridayesh
कैबिनेट मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने कहा चीनी मिल कर्मियों को असहाय नहीं किया जाएगा। चीनी मिल के साथ-साथ सह इकाई के रूप में पावर प्लांट लगाने पर भी विचार किया जाएगा। जिससे चीनी मिल कर्मियों के साथ-साथ क्षेत्रीय किसानों, उद्योगपतियों, व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार सायं कांबोज धर्मशाला में पहुंचीं और जनसूमह को संबोधित किया। इससे पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, चीनी मिल श्रमिकों ने डा. हृदयेश का स्वागत किया। जनसमूह को संबोधित करते हुए डा. हृदयेश ने कहा कोई भी सरकार स्थापित फै क्ट्री को बंद नहीं करना चाहती। कहा सीएम हरीश रावत को इस बात की चिंता है तभी उन्हें इस मुद्दे पर रायशुमारी को भेजा है। उन्होंने पहले की विकासपरक योजनाओं, स्थापित उद्योगा का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री पं. नारायण दत्त तिवारी को देते हुए कहा कि जब तक सत्ता में कांग्रेस रहेगी तब तक किसानों का राज रहेगा। कार्यक्रम को किसान नेता प्रीतम सिंह संधू, बीएमएस नेता चौ. ऋषिपाल सिंह, कांग्रेस नेत्री रीना कपूर, कांग्रेस नेता धर्मचंद खेड़ा, हरिचंद छाबड़ा, पीसीसी सदस्य राजेंद्र पाल सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर कांग्रेस नगराध्यक्ष विजय भुड्डी, पूर्व अध्यक्ष विजय सुखीजा, कांग्रेस नेता प्रीत ग्रोवर, इरशाद हुसैन, नारायण सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक प्रेमानन्द महाजन, मुख्तयार सिंह मक्कड़, टीकम खेड़ा, शैलेंद्र शर्मा, मुख्तयार सिंह भुसरी, सतीश मुंजाल, बंसी कांबोज, नरेंद्र ग्रोवर, सुरेश कुमार चौहान, कृष्ण बत्रा, अशोक चराया, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश कांबोज, बीना भगत, अवतार सिंह, रोहित चरण, राधेश्याम कोचर, सतीश दूबे, तारक बाछाड़, ममता हाल्दार, वीपी सिंह, सुधीर शर्मा, समरपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed