फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Workers to boycott work in protest against attack on Director of Education

Udham Singh Nagar News: शिक्षा निदेशक पर हुए हमले का विरोध, कार्य बहिष्कार करेंगे कर्मी

Mon, 23 Feb 2026 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 23 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Workers to boycott work in protest against attack on Director of Education
काशीपुर/जसपुर। देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल व अन्य पर हुए हमले का कर्मचारियों ने विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन

एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन उत्तराखंड मंडल शाखा कुमाऊं मंडल नैनीताल के सदस्यों एवं पदाधिकारियों में रोष व्याप्त है। मंडलीय अध्यक्ष नवीन चंद्र पाठक और सचिव हरजीत सिंह ने बताया कि निदेशालय में हुई प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद 23 और 24 फरवरी को कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। बताया कि मंडलीय कार्यकारिणी विरोध कार्यक्रम को पूर्ण समर्थन देगी। इसके लिए सोमवार को कार्य बहिष्कार कर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

जसपुर में उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मिश्रा एवं प्रदेश महामंत्री डाॅ. महावीर सिंह बिष्ट ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कड़ी निंदा की। उन्होंने मुख्यमंत्री से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर संघ की ओर से उग्र आंदोलन के लिए भी चेताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed