{"_id":"6aecbeb346c45d4c0d0d970d","slug":"work-on-the-master-drainage-plan-in-rudrapur-will-begin-next-month-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-149419-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में अगले महीने से शुरू होगा मास्टर ड्रेनेज प्लान का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में अगले महीने से शुरू होगा मास्टर ड्रेनेज प्लान का काम
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर की वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान का रास्ता साफ हो गया है। 786.73 करोड़ रुपये के महत्वाकांक्षी मास्टर ड्रेनेज प्लान का प्रथम चरण अब धरातल पर उतरने जा रहा है। प्रथम चरण में 441.79 करोड़ रुपये से निर्माण कार्य होंगे और दिसंबर के पहले सप्ताह से काम शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
बृहस्पतिवार को विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में योजना की वित्तीय स्वीकृति, निविदा प्रक्रिया, निर्माण कंपनी को जारी लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) और यूटिलिटी शिफ्टिंग की तैयारियों पर चर्चा हुई। विधायक ने बताया कि हर बरसात में शहर के कई इलाके जलमग्न हो जाते हैं जिससे नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी होती है।
उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मास्टर ड्रेनेज प्लान का प्रस्ताव रखा था। वीके इंफ्राटेक कंपनी से सर्वे कराने के बाद डीपीआर तैयार हुई और 786.73 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति मिली। पूरी परियोजना दो चरणों में पूरी होगी। प्रथम चरण के लिए 441.79 करोड़ और द्वितीय चरण के लिए करीब 344.94 करोड़ का प्रावधान है।
विज्ञापन
प्रथम चरण में 390.39 करोड़ के मुख्य निर्माण कार्य की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सिंचाई विभाग ने मातेश्वरी कंस्ट्रक्शन, औरंगाबाद (बिहार) को एलओआई जारी किया है। अगले दो सप्ताह में औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दिसंबर के पहले सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू होगा। बैठक में सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रमोद कुमार दीक्षित, अधिशासी अभियंता भरत सिंह डांगी, एसडीओ विनोद कुमार, मयंक कक्कड़ मौजूद रहे।