{"_id":"6a14987857451fda3d07f384","slug":"woman-swallows-h2o2-thinking-its-water-condition-worsens-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-143471-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पानी समझकर महिला ने गटक लिया एच2ओ2, हालत बिगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पानी समझकर महिला ने गटक लिया एच2ओ2, हालत बिगड़ा
Tue, 26 May 2026 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 26 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। एक महिला ने पानी समझकर हाइड्रोजन पेरोक्साइड (एच2ओ2) गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों उसे सरकारी अस्पताल ले गए जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
कटोराताल निवासी महिला ने घर में बोतल में रखा एच2ओ2 को पानी समझ कर पी लिया। कुछ देर बाद ही उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
महिला के पति ने बताया कि तीन माह पहले ही उसने दूध की डेरी खोली है। भीषण गर्मी में दूध को खराब होने से बचाने के लिए उसने घर में हाइड्रोजन पेरोक्साइड लाकर रखा था। इसको उसकी पत्नी पानी समझकर पी लिया है जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
उसने बताया कि उसकी नौ साल की बेटी है जो बीमार रहती है। हर माह बेटी की दवा में काफी खर्च होता है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से उसने डेरी खोली है। इससे पहले वह एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था।
दूध को सुरक्षित रखने के लिए करते हैं प्रयोग
एच2ओ2 के इस्तेमाल से दूध काफी समय तक फटता नहीं है, खट्टा भी नहीं होता है। करीब पचास लीटर दूध में मात्र दो बूंद का ही इसे मिलाया जाता है।
भारत में इसका प्रयोग प्रतिबंधित
- भारत में दूध में इस रसायन को सीधे तौर पर मिलाना प्रतिबंधित है। हाइड्रोजन पेरोक्साइड विषैला और कैंसरकारी रसायन है। यदि इसका सेवन नियमित किया जाए तो यह पेट और पाचन तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। भारत में मिलावटखोर इसका इस्तेमाल अवैध रूप से करते हैं जो खाद्य सुरक्षा मानकों के खिलाफ है।
कोट
मनुष्य शरीर में हाइड्रोजन पेरोक्साइड का सेवन बेहद खतरनाक और जानलेवा हो सकता है। यह पेट या पाचन नली में जाकर तेजी से ऑक्सीजन गैस बनाता है। इससे गंभीर आंतरिक जलन, आंतों में छेद और ऑक्सीजन एम्बोलिज्म (नसों में गैस के बुलबुले) जैसी जानलेवा स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।
डाॅ. केके अग्रवाल, सीएमओ
कोट -
मिठाई के प्रतिष्ठान, डेरियों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है। दूध, दही, मिठाई आदि खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच कराई गई है। अभी तक हाइड्रोजन पेरोक्साइड नहीं पाया गया है।
- अपर्णा शाह, खाद्य निरीक्षक
-- -- -- -- -- -- -
प्रमुख उपयोग
घाव की सफाई : कटने या छिलने पर इसका उपयोग एंटीसेप्टिक के रूप में होता है।
मौखिक स्वास्थ्य: मसूड़ों की समस्याओं और दांतों को सफेद करने वाले उत्पादों में यह प्रयोग होता है।
कान की सफाई : कान का मैल निकालने के लिए डॉक्टर की सलाह से ईयर ड्रॉप्स में भी डाला जाता है।
घरेलू कार्य : कपड़ों और सतहों से दाग हटाने, तथा पौधों को फंगस से बचाने (तनु घोल के रूप में) में उपयोगी है।
सौंदर्य प्रसाधन : बालों को ब्लीच या हल्का करने के लिए इसे इस्तेमाल किया जाता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जहरीले पदार्थ से महिला की हालत बिगड़ी
काशीपुर। संदिग्ध हालात में आवास विकास निवासी एक महिला ने कोई जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय ले गए। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। संवाद