फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ward-nine people demanded drainage

जल निकासी न होने पर वार्ड 9 के लोगों ने तहसील में किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ward-nine people demanded drainage
11केटीएम04पी-खटीमा में जल निकासी को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपती समाजसेवी रेनू भंडारी। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। जल निकासी न होने से भड़के वार्ड-नौ के लोगों ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम निर्मला बिष्ट को ज्ञापन सौंपा। वार्ड वासियों ने कहा कि नाली में जमा पानी से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को समाजसेवी रेनू भंडारी के नेतृत्व में वार्ड वासी तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को बताया कि वार्ड संख्या नौ मयूर विहार लोहियाहेड रोड पर आम रास्ते के किनारे घरों के जल निकासी के लिये छोटी सी नाली बनी हुई है। इसमें पानी की समुचित निकासी न होने से पानी इकट्ठा हो गया है और पानी से बदबू आने लगी है।
विज्ञापन

इससे वार्ड वासियों को आने-जाने के समय खासी दिक्कतें हो रही हैं और गंदे पानी के एकत्र होने से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी है। वार्ड वासियों ने एसडीएम से नाली में जमा पानी की निकासी कराने की मांग की। इधर, एसडीएम बिष्ट ने क्षेत्रीय पटवारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई एवं समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। ज्ञापन देने वालों में प्रेमा पोखरिया, कौशल्या देवी, माया देवी, तंजू देवी, वीरेंद्र सिंह, रामभवन, विनोद बिष्ट, दीवान सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed