फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Villagers troubled by waterlogging and mud in front of school

Udham Singh Nagar News: स्कूल के सामने जलभराव और कीचड़ से परेशान ग्रामीण

Fri, 31 Jan 2025 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 31 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by waterlogging and mud in front of school
बाजपुर। गांव कनौरी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय गेट के सामने सड़क पर कीचड़ और जलभराव स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। कीचड़ में गिरकर बच्चों के कपड़े खराब हो रहे हैं। जनप्रतिनिधि और अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने पानी निकासी की मांग की है।
विज्ञापन


गांव कनौरी में पानी निकासी नहीं होने से घरों का गंदा पानी स्कूल गेट के सामने सड़क पर जमा हो जाता है। इससे बच्चों सहित लोगों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है। प्राथमिक विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र भी हैं। इससे छोटे-छोटे बच्चों का आना जाना रहता है। बच्चों को गोद में लेकर आनी वाली महिलाएं भी कीचड़ में गिर जाती हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद ब्लॉक और राजस्व अधिकारियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। जलभराव होने से गांव में संक्रामक रोग, बुखार अन्य बीमारियों से लोग ग्रस्त हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पानी निकासी के लिए खेत मालिक नाला निर्माण नहीं होने देते हैं जिससे जलभराव की समस्या जटिल हो गई है। ग्राम प्रशासक मुर्तजा ने बताया कि पानी निकासी की समस्या से एसडीएम को अवगत कराया गया है। एसडीएम ने जल्द ही समस्या का हल करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed