{"_id":"651b119afdb0b18550061eb4","slug":"vhp-and-bajrang-dal-stage-a-rally-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-4353-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवा केवल रंग नहीं, सूर्य का तेज और अग्नि की ज्वाला है : सोलंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवा केवल रंग नहीं, सूर्य का तेज और अग्नि की ज्वाला है : सोलंकी
Tue, 03 Oct 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विहिप और बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा का रुद्रपुर, गदरपुर और बाजपुर में स्वागत
रुद्रपुर/गदरपुर/बाजपुर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा का रुद्रपुर, गदरपुर और बाजपुर में कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा और आतिशबाजी कर स्वागत किया। किच्छा रोड स्थित रामलीला मैदान में हुई सभा में विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री सोहन सिंह सोलंकी ने दो अक्तूबर 1994 को राज्य आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों को नमन किया। कहा कि हिंदू समाज की शौर्य की प्रखरता तेज हो, इसको लेकर यात्रा निकाली जा रही है। भगवा केवल रंग और कपड़ा नहीं बल्कि सूर्य का तेज व अग्नि की ज्वाला है।
बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज वालिया ने कहा कि सनातन धर्म को गाली देने वालों को उनकी भाषा में जवाब देने की जरूरत है। वहां विहिप के केंद्रीय सहमंत्री स्नेहपाल, प्रांत अध्यक्ष रवि देव आनंद, प्रांत सह मंत्री रनदीप पोखरिया, प्रांत संगठन मंत्री अजय, विभाग संगठन मंत्री उमाकांत, जिला अध्यक्ष रविंद्रपाल सिंह, विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, भाजपा जिला प्रभारी पुष्कर काला आदि थे। इधर, गदरपुर में विहिप के केंद्रीय सह मंत्री स्नेहपाल ने बताया 19 सितंबर को बदरीनाथ से शुरू हुई यात्रा छह अक्तूबर को हरिद्वार पहुंचकर समाप्त होगी। वहां विनोद सिंह फोगाट, सुरेश खुराना, अनिल जेटली, मुनि भुसरी, संदीप गुम्बर आदि मौजूद थे। वहीं, बाजपुर में गो रक्षा विभाग के प्रांत मंत्री यशपाल राजहंस की अगुवाई में दोराहा चौक से शौर्य जागरण यात्रा रामपुर रोड, मुख्य मार्ग होते हुए श्रीराम लीला मैदान पहुंची। यात्रा के साथ आए संयोजक अनुज वालिया, प्रांत संगठन मंत्री अजय कुमार सहित तीन लोगों को भगवान हनुमान की गदा देकर सम्मानित किया। वहां पर विहिप जिलाध्यक्ष तेजप्रकाश शर्मा, गोपाल, रवि दयानंद, धीरेंद्र, रणदीप पोखरियाल, महिला जिला उपाध्यक्ष अनिता शर्मा, मातृशक्ति जिला संयोजिका लता गोयल, कुसुम सैनी थीं।