फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand News: Youth dies after being hit by unknown vehicle in khatima

Uttarakhand: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी; पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 08 Feb 2024 03:56 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 08 Feb 2024 03:56 PM IST
सार

टनकपुर से सितारगंज लौटते समय चकरपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक में पीछे बैठा साला गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Youth dies after being hit by unknown vehicle in khatima
accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टनकपुर से सितारगंज लौटते समय चकरपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक में पीछे बैठा साला गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक का विवाह दो माह पहले ही हुआ था।

विज्ञापन


पीलीभीत (यूपी) निवासी अमर सिंह (22) टनकपुर में राजमिस्त्री का काम करता था। वह अपनी पत्नी पूजा के साथ टनकपुर में झुग्गी झोपड़ी में रहता था। उसका साला सितारगंज निवासी मनोज कुमार (36) भी राजमिस्त्री है। बुधवार रात अमर बाइक से सितारगंज स्थित ससुराल जा रहा था। उसका साला मनोज बाइक के पीछे बैठे हुआ था। रास्ते में चकरपुर में जगबूड़ा पुल के पास सामने से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे अमर और मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात वाहन ने पैदल चल कुछ अन्य लोगों को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: ट्रक से टकराने के बाद बिजली के खंभे से भिड़ी रोडवेज बस, चालक का पैर टूटा; जानें यात्रियों का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


108 की मदद से उन्हें खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने अमर को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल मनोज को हल्द्वानी रेफर किया गया। पति की मौत का समाचार सुनकर पूनम बेहोश हो गई। परिजनों ने बताया कि अमर और पूनम का विवाह चार दिसंबर 2023 को हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुर्पुद कर दिया है। आरोपी वाहन चालक का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने चकरपुर पुलिस चौकी में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed