{"_id":"57167e704f1c1b32668b461e","slug":"unipol-uprooted-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम ने उखाड़े यूनिपोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम ने उखाड़े यूनिपोल
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
होर्डिंग्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नोटिस देने के बाद भी यूनिपोल नहीं हटाने पर नगर निगम की टीम ने उन्हें उखाड़ फेंका। यूनिपोल हटाने की खबर जैसे ही यूनिपोल मालिकों को हुई उनमें हड़कंप मच गया। कुछ स्थानों पर लगे यूनिपालों को उन्होंने खुद ही हटा लिया जबकि कई यूनिपोल निगम की टीम ने जब्त कर लिए।
शहर के कई इलाकों में यूनिपोल लगाकर निगम को राजस्व की चोट पहुंचाई जा रही थी। राजस्व नहीं मिलने से खफा निगम ने यूनिपोल लगाने को नोटिस भेजकर उन्हें हटाने को भी कहा था लेकिन इसके बावजूद यूनिपोल नहीं हटाए गए।
विज्ञापन
इतना ही नहीं शहर में जितने भी यूनिपोल लगाए गए थे, वह बिना अनुमति के लगाए गए थे। मंगलवार दोपहर मुख्य नगर अधिकारी दीप्ति वैश्य की अगुवाई में नगर निगम की टीम काशीपुर बाईपास रोड पर पहुंची और सड़क किनारे लगे यूनिपोलों को हटाना शुरू कर दिया। गाबा चौक से दीन दयाल चौक और इंदिरा चौक के पास लगे यूनिपोलों को उखाड़ दिया गया।
विज्ञापन
टीम ने नैनीताल रोड में लगे यूनिपोल भी हटा दिए। मुख्य नगर अधिकारी ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। बिना अनुमति यूनिपोल लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टीम में गिरीश चंद्र पांडे, तैयब अली, मुकेश गुप्ता, मल्लू राम, बरकत अली आदि भी मौजूद थे।