{"_id":"90bde0fb5fd281b572428fdda10c4074","slug":"uncontrollable-dumper-truck-driver-crushed-to-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने डंपर के ड्राइवर को कुचला, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने डंपर के ड्राइवर को कुचला, मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, सितारगंज
Updated Wed, 03 Jun 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू ट्रक ने डंपर के ड्राइवर को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। ड्राइवर की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मच हुआ है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
सोमवार की रात नकुलिया गांव में मिट्टी खुदान का कार्य हो रहा था। मंगलवार की तड़के करीब 3 बजे डंपर (एचआर55-4066) का ड्राइवर पंडरी गांव निवासी रहीस अहमद (45) पुत्र अब्दुल अहमद नकुलिया गांव में सड़क के किनारे वाहन खड़ा कर नीचे उतर आया। इसी बीच नकुलिया में चल रहे मिट्टी खुदान के कार्य पर जा रहे शुक्लाफार्म की तरफ से आ रहे ट्रक (एचआर38आर-5028) ने उसे टक्कर मार दी। इससे रहीस गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। जिस पर उसका भाई परेवा वैश्य थाना जहानाबाद जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी लहीक अहमद अन्य लोगों के साथ उसे इलाज के लिए रुद्रपुर निजी अस्पताल ले गया, लेकिन रहीस ने रुद्रपुर पहुंचने से पूर्व ही रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि, ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
रहीस की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी शाकिर बेगम का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पांच बेटों को रोता-विलखता छोड़ गया है। लहीक ने पुलिस को ट्रक के चालक किच्छा निवासी निर्मल सिंह के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रहीस के शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा और आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 304 ए तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन