फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uncle and nephew grabbed Rs 15 lakh by promising to buy property jointly in sitarganj

Uttarakhand News: दोस्त का दगा, साझे में प्रॉपर्टी खरीदने की बात कहकर यार को ठगा; जान से मारने की धमकी दी

Wed, 04 Sep 2024 05:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 04 Sep 2024 05:23 PM IST
सार

साझे में प्रॉपर्टी खरीदने की बात कहकर मामा-भांजे ने 15 लाख रुपये हड़प लिए। वहीं, दोस्त को धोखे में रखकर आरोपी ने अपने मां के नाम प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवा दी। पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस ने पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
Uncle and nephew grabbed Rs 15 lakh by promising to buy property jointly in sitarganj
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

सितारगंज में साझे में प्रॉपर्टी खरीदने की बात कहकर मामा-भांजे ने 15 लाख रुपये हड़प लिए। वहीं, दोस्त को धोखे में रखकर आरोपी ने अपने मां के नाम प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवा दी। पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने मामा-भांजे के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

 

नगर के वार्ड नंबर सात निवासी मोहित गोयल पुत्र रामअवतार गोयल ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि वह अपने पिता के साथ सितारगंज स्थित नई मंडी में गल्ले का व्यवसाय करता है। उतरसिया समुखिया (बहेड़ी) निवासी तनवीर सिंह विर्क पुत्र ओंमकार सिंह से उसकी दोस्ती थी। तनवीर का उनके घर और दुकान पर आना-जाना था।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur News: इंडसइंड बैंक के मैनेजर और कैशियर गिरफ्तार, फर्जी चेकों से किया था बड़ा घोटाला
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि तनवीर ने विदेश जाने की बात कहकर, 2019 में उससे ढाई लाख रुपये उधार लिए थे। विदेश जाने के बाद भी दोनों संपर्क में रहे। साल 2020 में तनवीर ने अपने रिश्ते के एक मामा की प्रॉपर्टी को साझे में खरीदने की बात कहीं। तनवीर ने कहा कि उसके पास पहले से ढाई लाख रुपये जमा है और वह कुछ और रुपये की व्यवस्था कर लेगा तो दोनों साझे में जमीन प्रॉपर्टी को खरीदकर बांट लेंगे।

 

मोहित ने बताया कि तनवीर के कहने पर उसने उसके मामा-मामी को 12.5 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद वह लगातार रजिस्ट्री करने का आश्वासन देता रहा लेकिन रजिस्ट्री नहीं करवाई। बाद में पता चला कि तनवीर ने प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री अपने मां के नाम करवा दी है। फिर उसने विदेश से लौटने पर रजिस्ट्री की बात कही।

साल 2022 में उसने तनवीर से अपने पैसे वापस मांगे तो उसने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बताया कि तनवीर के सगे मामा हरपाल सिंह ने भी उसके साथ गाली गलौज कर धमकी दी। बताया कि 2024 में तनवीर के विदेश से घर पहुंचने की जानकारी मिली तो उसे फोन कर पैसे वापस मांगे लेकिन उसने फोन काट दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed