{"_id":"57c881bc4f1c1bf3322cb5c4","slug":"ultrasound-centers-were-hanging-locks-patients-trounced","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर लटके रहे ताले, मरीजों की फजीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर लटके रहे ताले, मरीजों की फजीहत
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Fri, 02 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में एडीएम को ज्ञापन सौंपते चिकित्सक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसी पीएनडीटी अधिनियम के कड़े प्रावधानों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल के तहत जिले भर के रेडियोलॉजिस्ट बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहे। अल्ट्रासाउंड और अन्य सेवाएं बंद रहने से मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पीसी और पीएनडीटी अधिनियम के तहत रेडियोलॉजिस्ट का उत्पीड़न किए जाने के विरोध में इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) ने बृहस्पतिवार को देशव्यापी बंदी का ऐलान किया था, जिसके तहत जिला मुख्यालय पर सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर ताले लटके रहे। बंदी के चलते मरीजों की खासी फजीहत हुई। हड़ताल के दौरान चिकित्सकों ने मांगों को लेकर एडीएम नजूल रवनीत चीमा को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में चिकित्सकों का कहना था कि पीसी और पीएनडीटी अधिनियम के कठोर प्रावधानों के तहत लिपिकीय गलतियों के लिए भी उन्हें पीड़ित किया जाता है। अधिनियम के तहत अल्ट्रासाउंड उपकरण सील कर दिए जाते हैं जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। वहां डॉ. अनीता रस्तोगी, डॉ. अनामिका जोशी, डॉ. सुभाष चंद्र निगम, डॉ. रंजीत सिह गिल, डॉ. एके जैन, डॉ. मंदीप सिंह, डॉ. नीरजा पंत, डॉ. रवि फुटेला, डॉ. लिली राणा आदि थे।