फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ultrasound centers were hanging locks, patients trounced

अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर लटके रहे ताले, मरीजों की फजीहत

Fri, 02 Sep 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Fri, 02 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound centers were hanging locks, patients trounced
रुद्रपुर में एडीएम को ज्ञापन सौंपते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
 पीसी पीएनडीटी अधिनियम के कड़े प्रावधानों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल के तहत जिले भर के रेडियोलॉजिस्ट बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहे। अल्ट्रासाउंड और अन्य सेवाएं बंद रहने से मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



पीसी और पीएनडीटी अधिनियम के तहत रेडियोलॉजिस्ट का उत्पीड़न किए जाने के विरोध में इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) ने बृहस्पतिवार को देशव्यापी बंदी का ऐलान किया था, जिसके तहत जिला मुख्यालय पर सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर ताले लटके रहे। बंदी के चलते मरीजों की खासी फजीहत हुई। हड़ताल के दौरान चिकित्सकों ने मांगों को लेकर एडीएम नजूल रवनीत चीमा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में चिकित्सकों का कहना था कि पीसी और पीएनडीटी अधिनियम के कठोर प्रावधानों के तहत लिपिकीय गलतियों के लिए भी उन्हें पीड़ित किया जाता है। अधिनियम के तहत अल्ट्रासाउंड उपकरण सील कर दिए जाते हैं जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। वहां डॉ. अनीता रस्तोगी, डॉ. अनामिका जोशी, डॉ. सुभाष चंद्र निगम, डॉ. रंजीत सिह गिल, डॉ. एके जैन, डॉ. मंदीप सिंह, डॉ. नीरजा पंत, डॉ. रवि फुटेला, डॉ. लिली राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed