फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two killed in road accidents in fog, several injured

कोहरे में हुए सड़क हादसों में दो मरे, कई घायल

Tue, 06 Dec 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर/रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर/रुद्रपुर। Updated Tue, 06 Dec 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents in fog, several injured
जसपुर में दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कूल बस। - फोटो : अमर उजाला

बाजपुर। घने कोहरे के कारण स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे मेें बाइक सवार की मौत हो गई। बस में सवार स्कूली बच्चों के भी चोटिल होने की चर्चा है। गांव महेशपुरा निवासी अरमान अली (18) पुत्र नबी हसन सोमवार को सुबह करीब आठ बजे बाइक से बाजार में दूध बेच कर घर लौट रहा था कि दोराहा के पास पहुंचने पर वह गंदे नाले पर सामने से आ रही स्कूल बस की चपेट में आ गया।

विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने अरमान को बाहर निकाला। उसे 108 एंबुलेंस से सीएचसी में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अरमान अली को मृत घोषित कर दिया। क्षतिग्रस्त बस को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


यह बस यूपी की नगर पंचायत मसवासी (रामपुर) क्षेत्र से निजी स्कूल के बच्चों को लेकर आ रही थी। इस हादसे में कुछ बच्चों को भी चोटें आईं। मौके पर पहुंचे अभिभावकों और अन्य लोगों ने बच्चों को स्कूल पहुंचाया। पुलिस ने कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही अरमान के परिजन अस्पताल पहुंचे तो उसका बड़ा भाई बेहोश हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रपुर। कार की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई जबकि तीन अन्य महिलाएं घायल हो गईं। ग्राम खानपुर दिनेशपुर निवासी सुनीता (19) पुत्री तृशांत सोमवार शाम स्कूटी पर सवार होकर दिनेशपुर से घर लौट रही थी। उसके साथ पड़ोसी युवती सुमन भी सवार थी।

तभी यह स्कूटी डिजाइर कार की चपेट में आ गई। इससे स्कूल सवार दोनों युवतियों पर पैदल राहगीर सुखविंदर कौर पत्नी दरबार सिंह और सोनू कौर पत्नी मंगत सिंह भी घायल हो गई। लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां मौजूद डॉक्टर ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल सुमन, सोनू, सुखविंदर को एसटीएच रेफर कर दिया।

बाजपुर। राज्य सीमा पर यूपी क्षेत्र में रामपुर रोड पर सब्जी से भरा मिनी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इससे उसमें सवार 15 लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। घायलों का बाजपुर के प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराया गया। बताते हैं कि यूपी के गांव भोट क्षेत्र के ग्रामीण सब्जी बेचने के लिए बाजपुर साप्ताहिक बाजार में आ रहे थे।

सोमवार को राज्य सीमा से सटे यूपी क्षेत्र में घोघा नदी पर एक डंपर के ओवरटेक करने पर मिनी ट्रक पलटकर सड़क किनारे गड्ढे गिर गया। इससे ट्रक में सवार करीब 15 सब्जी विक्रेता घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को अपने निजी वाहनों से बाजपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया।

खबर मिलते ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे। हादसे में यूपी के गांव भोट (रामपुर) निवासी  मक्खन सिंह, चंद्रपाल, रामचंद्र, कल्लू सिंह, सर्वेश, महीपाल, रामपाल, धर्मपाल, भुकन लाल, जमुना प्रसाद, रामकुुमार, हरपाल, राधेश्याम सहित 15 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रुप से घायल तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जसपुर। घने कोहरे की वजह से प्राइवेट स्कूल में बच्चों को ला रही बस पहले रोडवेज बस से टकराई और मुश्किल से आधा किमी का फासला तय करने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। स्कूल के पास ही बस पलटने से प्रबंधन में खलबली मच गई। हादसे में बस में सवार 39 में से 23 बच्चे चोटिल हो गए। सभी को सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे की वजह बस की कमानी टूटना बताई जा रही है। 

सोमवार सुबह आठ बजे ग्राम त्रिलोकपुर अफजलगढ़ निवासी बस चालक राजेंद्र मोहन बस यूपी 02सी 9094 में गढ़ी, अफजलगढ़, मानियावाला, केहरीपुर से 39 बच्चों को लेकर मारिया स्कूल आ रहा था। घना कोहरा होने के कारण फीका नदी के पास काशीपुर से आ रही रोडवेज बस ने बस को टक्कर मार दी थी, जिसमें बच्चे बाल-बाल बच गए थे।

हादसे के बाद चालक रोडवेज बस को लेकर चला गया, जबकि राजेंद्र भी बस को जांचे बिना स्कूल की ओर रवाना हो गया। स्कूल से सौ मीटर पहले राजेंद्र ने बस में अचानक ब्रेक लगाया तो कमानी टूटने के साथ ही दोनों अगले पहिये निकल गए। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस पलटने से उसमें सवार बच्चों में चीखपुुकार मच गई।

राहगीर और स्कूल के शिक्षकों ने बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और चोटिल बच्चों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चोटिल बच्चों बासु, आयुषी, आयुश, गर्विता, यश, लविश, नवराश, हर्ष, वंश, अगम, जसमीत, मो. जेहरान, उवेश, चित्रांश, सगुन, मो. शाह, देवांश, अक्षित, मयंक, निखिल, प्रिंस, जुनैद, मनीष के सिर, मुंह, कमर में खुली और गुम चोटें आई थी। ईएमओ डॉ. धीरेंद्र चौहान ने उपचार कर सभी बच्चों को छुट्टी दे दी।

जसपुर। मारिया स्कूल में बच्चों को लाने वाली कुछ बसों की फिटनेस अच्छी नहीं है। राजेंद्र की बस की भी फिटनेस अच्छी नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं। पिछले दिनों बसों की फिटनेस एवं कागजात को लेकर अभिभावकों ने प्रबंध तंत्र से वार्ता कर सुधार लाने की मांग की थी। प्रधानाचार्य थॉम्सन थॉमस ने बताया कि राजेंद्र की बस को स्कूल से हटाने के आदेश दे दिए गए हैं। कोहरे को देखते हुए स्कूल का समय भी अब नौ बजे कर दिया गया है। 


जसपुर। इसी साल की शुरुआत में प्रशिक्षु आईएएस विनीत कुमार ने स्कूल में लगे वाहन चालकों की बैठक लेकर बेहतर फिटनेस और कागजात रखने के निर्देश दिए थे। कुछ समय की मोहलत के बाद अभियान चलाकर उन्होंने कई वाहनों को सीज किया था। लेकिन वर्तमान में कुछ स्कूलों में खस्ताहाल वाहन बच्चों को ढो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed