फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cooperative societies remained closed for the 10th consecutive day due to the strike.

Udham Singh Nagar News: हड़ताल से 10वें दिन भी बंद रहीं सहकारी समितियां

Sun, 11 Oct 2026 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 11 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Cooperative societies remained closed for the 10th consecutive day due to the strike.
जसपुर। पैक्स संयुक्त कर्मचारी परिषद के आह्वान पर सहकारी समितियों के कर्मचारी दसवें दिन भी हड़ताल पर रहे। आंदोलन को सहकारी समितियां अध्यक्ष संगठन और भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने भी समर्थन दिया है।
विज्ञापन

सहकारी समितियां अध्यक्ष संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार चौहान, भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता और जसपुर समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र कुमार चौहान ने संयुक्त रूप पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों के हितों की आधारशिला हैं। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण समितियां बंद हैं जिससे किसानों को खाद, बीज और अन्य सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से समितियों के विभाजन के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने और संबंधित समितियों के प्रतिनिधियों से संवाद करने की मांग की। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समितियों के बंद रहने से हो रही परेशानी दूर नहीं की और जमा रकम के भुगतान की व्यवस्था नहीं हुई तो किसान भी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वहां सहकारी समिति के एमडी अरुण सोलंकी, मनोज चौहान, सतनाम सिंह, हरविंदर सिंह, मदनपाल, अमित चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed