फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Paddy procurement sluggish in Udham Singh Nagar; only 1,722 quintals procured so far.

Udham Singh Nagar News: ऊधमसिंह नगर में धान खरीद सुस्त, अब तक केवल 1722 क्विंटल की खरीद

Sun, 11 Oct 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 11 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement sluggish in Udham Singh Nagar; only 1,722 quintals procured so far.
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में सरकारी धान खरीद की रफ्तार सुस्त है। जिले में शुक्रवार तक मात्र 1722.80 क्विंटल धान की खरीद हो पाई है। खास बात यह है कि यह पूरी खरीद केवल आरएफसी के कांटों पर हुई है जबकि अन्य खरीद केंद्रों पर अब तक सन्नाटा नहीं टूट पाया है।
विज्ञापन

खाद्य विभाग के अनुसार, धान बेचने के लिए किसानों को पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य किया गया है। पंजीकरण के बाद टोकन मिलने पर ही किसान केंद्र पर धान ला सकते हैं। शनिवार से किच्छा मंडी में भी धान खरीद शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही जिले में खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है लेकिन आवक नहीं बढ़ रही है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का मानना है कि खेतों में अभी फसल की कटाई चल रही है और नमी अधिक होने से किसान धान सुखाने के बाद ही मंडी ला रहे हैं। उधर, दूसरा कारण ये है कि 500 करोड़ का बकाया भुगतान नहीं होने पर राइस मिलर्स धान खरीदने के लिए तैयार नहीं हुए हैं। हालांकि, उनकी जमानत राशि को कम कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार तक 1722.80 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। किसान पोर्टल पर पंजीकरण करा रहे हैं। शनिवार से किच्छा में भी खरीद शुरू हो गई है। अन्य केंद्रों पर भी जल्द आवक बढ़ने की उम्मीद है। किसानों से अपील है कि मानक के अनुसार सूखा धान ही केंद्र पर लाएं ताकि उन्हें तुरंत भुगतान मिल सके। - हेमंत जोशी, वरिष्ठ विपणन अधिकारी, खाद्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed