फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crop damage caused by hailstorms is being assessed using drones.

Udham Singh Nagar News: ओलावृष्टि से फसल बर्बादी का ड्रोन से हो रहा आकलन

Sun, 11 Oct 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 11 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Crop damage caused by hailstorms is being assessed using drones.
गदरपुर। क्षेत्र में आई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए भारी नुकसान के आकलन के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार को तहसील मुख्यालय में विधायक अरविंद पांडेय ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सर्वे कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इधर, एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में 12 टीमों को सर्वे के लिए लगाया गया है। साथ ही ड्रोन की मदद से धान और गन्ने की फसल के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रफल अधिक होने के कारण सर्वे रविवार तक पूरा होगा। विधायक की बैठक में पहुंचे भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी ने दलपुरा, रोशनपुर और खेमपुर में धान को हुए नुकसान पर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान तहसीलदार लीना चंद्रा, नरेश हुड़िया, सुरेश खुराना समेत कई अधिकारी व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसान बोले
70 एकड़ धान की तैयार फसल नष्ट हो गई है। सरकार उचित मुआवजा दे। - गुरचरण सिंह विर्क, किसान, गदरपुर
20 एकड़ फसल तबाह, हम कर्ज में हैं। सरकार 50 हजार प्रति एकड़ मुआवजा दे। - नरेंद्र पाल सिंह, किसान गदरपुर
20 एकड़ धान खराब होने से मुझे भारी नुकसान हुआ है। सरकार ही अब सहारा है। - करनैल सिंह, किसान, गदरपुर
10 एकड़ तैयार फसल 20 मिनट में तबाह हो गई। पहले कभी ऐसा मंजर नहीं देखा। - बंटी मैनी, किसान, गदरपुर
कम मुआवजा मिला तो डीएम ऑफिस पर देंगे धरना
गदरपुर। गदरपुर-बाजपुर क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के उचित मुआवजे को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने बैठक की। शनिवार को युवा ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के आवास पर हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने कहा कि ओलावृष्टि ने किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद कर दी है। प्रशासन प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दे और क्षेत्र को आपदाग्रस्त घोषित करे। जिलाध्यक्ष गुरसेवक सिंह ने कहा कि सरकार 15 दिन के अंदर मुआवजा राशि दे। महासचिव दर्शन सिंह देओल ने कहा कि किसान आंसू बहा रहे हैं और सरकार का रवैया उदासीन रहा है। युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू ने कहा कि सभी संगठनों को आगे आना चाहिए, प्रशासन वाजिब मुआवजा दे, नाममात्र की राशि नहीं। किसानों ने चेतावनी दी कि मुआवजा कम मिला तो डीएम कार्यालय पर धरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed