{"_id":"6aecbda98e15a4691d054628","slug":"two-additional-buses-introduced-on-the-dehradun-haridwar-route-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-151143-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: देहरादून-हरिद्वार रूट पर दो अतिरिक्त बसें चलाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: देहरादून-हरिद्वार रूट पर दो अतिरिक्त बसें चलाईं
Thu, 05 Nov 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। दीपावली, भाई दूज और छठ पूजा के चलते काशीपुर रोडवेज डिपो से देहरादून, हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हो गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए डिपो प्रबंधन ने काशीपुर-देहरादून-हरिद्वार रूट पर दो अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है।
काशीपुर से देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश की ओर जाने वाले यात्रियों में छात्र, नौकरीपेशा, व्यापारी और परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर जा रहे लोग शामिल हैं। पिछले कुछ दिनों से सुबह से ही बस अड्डे पर यात्रियों की लंबी कतारें लग रही थीं। कई बार बसें फुल होने से यात्रियों को दूसरी बस का इंतजार करना पड़ रहा था।
इसी के चलतते डिपो प्रशासन ने इस रूट पर दो अतिरिक्त बसें चलानी शुरू कर दी हैं। इन बसों के चलने से अब यात्रियों को समय पर बस मिलने लगी है और भीड़ का दबाव भी कम हुआ है।
विज्ञापन
सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या को लगातार देखा जा रहा है। जरूरत के अनुसार और भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी, ताकि किसी भी यात्री को परेशानी न हो।