फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three days later the police hands still

तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Mon, 22 May 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज।
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज। Updated Mon, 22 May 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Three days later the police hands still
अपहृत व्यापारी रवीश कुमार गर्ग उर्फ दीपक - फोटो : amar ujala
सरिया, सीमेंट व्यापारी अपहरण कांड का 72 घंटे बाद भी खुलासा नहीं हो सका। हालांकि पुलिस महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगन का दावा कर रही है। घटना में यहां के स्थानीय व्यक्ति के शामिल होने की बात सामने आ रही है। पुलिस की टीम ने पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र समेत कई जगहों पर डेरा डाला है।
विज्ञापन



उल्लेखनीय है कि बीती शुक्रवार की रात आठ बजे सिसौना से सरिया सीमेंट की दुकान बंद कर घर लौट रहे वार्ड संख्या एक सिडकुल रोड निवासी रवीश कुमार गर्ग पुत्र राजेंद्र गर्ग का बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने घटनास्थल से उनकी स्कूटी व चप्पल बरामद की थी। अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा के नेतृत्व में पुलिस की सात टीमें खुलासे में लगी हैं।
विज्ञापन



सोमवार को रात आठ बजे तक 72 घंटे बीतने के बावजूद अपहृत व्यापारी का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस सूत्रों की मानें तो घटना में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनकी कड़ी से कड़ी जोड़कर पुलिस बदमाशों तक पहुंचने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना में जो सबूत हाथ लगे हैं, उनकी तह तक जाकर पड़ताल की जा रही है। पीलीभीत जिले के बदमाशों को टारगेट करते हुए न्यूरिया थाना क्षेत्र समेत कई अन्य जगहों पर डेरा भी डाल रखा है। घटना में मिले साक्ष्यों पर पुलिस कुछ भी अभी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि अपहृत व्यापारी को सुरक्षित व सकुशल बरामद करना पहली प्राथमिकता है।


बरामदगी न होने पर गुस्साए व्यापारी
 सरिया, सीमेंट व्यापारी रवीश कुमार गर्ग के अपहरण के तीन दिन बाद भी घटना का खुलासा न होने से व्यापारियों में आक्रोश है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ पीड़ित परिवार का हाल जाना। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से वार्ता की और मंगलवार तक खुलासा न होने बुधवार को बाजार बंद कराने की चेतावनी दी।

सोमवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश बंसल ने अपहृत व्यापारी रवीश कुमार गर्ग उर्फ दीपक के घर पहुंचकर उनके पिता राजेंद्र गर्ग व साले दीपक अग्रवाल से मुलाकात की और उनका हाल जाना। जिलाध्यक्ष बसंल ने कहा कि अपहरण के मामले में लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने एसएसपी डा. सदानंद दाते व एएसपी देवेंद्र पिंचा से मोबाइल फोन पर बात की।


बंसल ने कहा कि अपहृत व्यापारी का पता लगाने में जिले भर कढे थाने की पुलिस को लगाया गया है। लेकिन, तीन दिन बीतने के बाद भी अभी तक कोई अपहृत व्यापारी का पता नहीं चला।मंडल अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि अगर, मंगलवार तक अपहृत व्यापारी को बरामद नहीं किया गया तो बुधवार की सुबह नौ बजे महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में व्यापारियों की बैठक होगी और फिर उसके बाद बाजार बंद कर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य कमल जिंदल, व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री ठाकुरदास सुखीजा, मंडल महामंत्री राजीव गुप्ता, विपिन मित्तल, दीपक अग्रवाल, शिवकुमार मित्तल, राजेंद्र गर्ग, राजू सिडाना, मोहित जिंदल आदि थे।



शव मिलने की सूचना से घबराए परिजन
 चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने की सूचना से परिजन घबरा गए और परिवार में कोहराम मच गया। सुबह से दोपहर तक कभी धौंराडाम जलाशय तो कभी चोरगलिया में शव मिलने की अफवाहें उड़ती रहीं। कोतवाली पुलिस ने चोरगलिया पुलिस से संपर्क साधा तो पता चला कि उनके थाना क्षेत्र में जंगल में एक युवक का शव मिला है। उसपे घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की है। तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed