फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Thieves cut through the window and made off with cash and jewelry.

Udham Singh Nagar News: चोरों ने खिड़की काटकर नकदी और जेवरात उड़ाए

Thu, 16 Jul 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 16 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Thieves cut through the window and made off with cash and jewelry.
केलाखेड़ा। गांव शोक नगला में मंगलवार देर रात को अज्ञात चोर एक मकान में घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर सोने के आभूषणों सहित नकदी चोरी कर ली। परमजीत कौर ने बुधवार सुबह पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार देर रात को अज्ञात चोरों ने उनके घर के पीछे की ओर लगी खिड़की की लोहे की ग्रिल काटकर घर में प्रवेश किया। अलमारी का ताला तोड़कर एक जोड़ी झुमके, पांच सोने की अंगूठियों सहित तीन तोले सोना और 35,000 की नकदी चोरी कर ली। सुबह नींद खुलने के बाद उन्हें चोरी का पता चला। महिला का 32 वर्षीय बेटा अपनी पत्नी के साथ विगत तीन वर्षों से इंग्लैंड में रहता है। वह घर में अकेली रहती हैं। सीओ अखलेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही घटना की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed