{"_id":"6aeb850ba59d5030cc030bf7","slug":"the-title-clash-will-take-place-between-udham-singh-nagar-and-haridwar-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-149386-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के बीच होगी खिताब की टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के बीच होगी खिताब की टक्कर
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों के साथ मेयर व आयोजक
रुद्रपुर। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में अनुसूचित जनजाति बालक वर्ग की राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन प्रतियोगिता के लीग चरण और सेमीफाइनल मैच खेले गए। फाइनल मुकाबले में ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार की टीमें आमने-सामने होंगी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मेयर विकास शर्मा ने किया था। इसमें हरिद्वार, देहरादून, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर की टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मैच में अल्मोड़ा ने बागेश्वर को हराया। दूसरे मुकाबले में हरिद्वार ने नैनीताल को, तीसरे में ऊधमसिंह नगर ने अल्मोड़ा को और चौथे मैच में हरिद्वार ने देहरादून को हराया। सेमीफाइनल मुकाबलों में जीत हासिल कर मेजबान टीम और हरिद्वार ने फाइनल में जगह बनाई। वहां जिला क्रीड़ाधिकारी हरीश राम, ऐथलेटिक्स प्रशिक्षक मोहित, हॉकी प्रशिक्षक नवनीत राय, क्रिकेट प्रशिक्षक गौरव उपाध्याय, कबड्डी प्रशिक्षक विकास, हैंडबॉल प्रशिक्षक रघु कुमार रावत, युवा कल्याण विभाग के संदीप शर्मा मौजूद रहे।
-- --
सेंट थेरेसा काठगोदाम ओवरऑल चैंपियन, मेजबान सेंट पीटर तीसरे स्थान पर
रुद्रपुर। सेंट पीटर सीनियर सेकेंडरी स्कूल किच्छा में दो दिवसीय 22वीं मदर टेरेसा मेमोरियल अंतरविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हो गया। ओवरऑल चैंपियनशिप में सेंट थेरेसा स्कूल काठगोदाम ने प्रथम स्थान पाकर खिताब जीता। निर्मला कॉन्वेंट स्कूल, काठगोदाम दूसरे और मेजबान सेंट पीटर स्कूल किच्छा तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
समापन दिवस पर प्रतियोगिता के सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों में व्यक्तिगत और विद्यालय श्रेणी के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह में बरेली धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष डॉ. इग्नेशियस डिसूजा ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और खेल भावना का महत्व बताया। उन्होंने जीत-हार को समान भाव से स्वीकार कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। ब्यूरो