फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The one who made noise turned out to be the thief

Udham Singh Nagar News: जिसने मचाया शोर, वही निकला चोर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The one who made noise turned out to be the thief
रुद्रपुर। पुलिस ने चार दिन पहले एक घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने वाले वादी को ही गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी हुई ज्वैलरी बरामद कर ली गई है। आरोपी ने ऑनलाइन गेम की लत में हुए कर्ज को उतारने के लिए चोरी को अंजाम दिया था। चोरी होने पर उसने खूब शोर मचाने के साथ ही पुलिस गश्त पर भी सवाल उठाए थे।
विज्ञापन




शाहजहांपुर के ग्राम गदियाना निवासी अभिषेक कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा था कि वह इंदिरा काॅलोनी गली नंबर चार में श्याम कृष्ण शर्मा के मकान में किराये पर रहता है। 31 मार्च को उसने अपने पिता विनोद कुमार का काशीपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराया था। एक अप्रैल की दोपहर वह मां शांति देवी के साथ अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट लेने अस्पताल गया था। वहां से लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए थे।
विज्ञापन




एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामले में केस दर्ज करने के बाद विवेचक होशियार सिंह ने आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। इसमें पाया गया कि घटना वाले दिन मां को अस्पताल छोड़कर अभिषेक बाइक से कमरे में आया था। वह 11 बजकर तीन मिनट पर घर आने के बाद 11 बजकर 19 मिनट पर वापस चला गया था। पौन घंटे बाद वह मां के साथ घर लौटा। घर का ताला टूटा नहीं था बल्कि खोला गया था। उसमें कोई नई चोट के निशान भी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




शक होने पर अभिषेक से सख्ती से पूछताछ की गई। अभिषेक ने बताया कि वह ऑनलाइन गेम खेलने का आदी है। गेम खेलने के दौरान उस पर 90 हजार रुपये का कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने अपने घर पर चोरी का प्लान बनाया था। उसने मां और बहन के जेवर चुराकर बाइक के टूल बॉक्स में छिपा दिया था। 22 मार्च को उसने मंगलसूत्र और एक अंगूठी को इंदिरा काॅलोनी में बजरंग ज्वैलर्स के पास 30 हजार रुपये में गिरवी रखा था। पुलिस ने बाइक के टूल बॉक्स से छिपाई ज्वैलरी बरामद की है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।







बेटे की हरकत से सकते में परिजन



अभिषेक माता-पिता का इकलौता बेटा है। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। वह हाईस्कूल तक पढ़ा है और कोई काम नहीं करता है। उसने पड़ोसी के बेटे को भी फंसाने की कोशिश की थी। अपने घर पर की चोरी को उसने शातिराना अंदाज में ऐसे अंजाम दिया कि पुलिस भी घूमती रही।








ज्वैलर्स पर भी शिकंजा कसने की तैयारी



पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने ज्वैलर्स के पास 30 हजार रुपये ज्वैलरी गिरवी रखी थी। उसको पहचानने के बावजूद ज्वैलर्स ने उसे किसी दूसरे के नाम की पर्ची दी थी। पुलिस इस प्रकरण में ज्वैलर्स की भूमिका की भी जांच कर रही है। एसएसपी ने बताया कि इस प्रकरण में जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed