फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The nomination of directors by 96 to 27 posts

डायरेक्टरों के 27 पद के लिए 96 लोगों ने किया नामांकन

Wed, 07 Dec 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो नानकमत्ता
अमर उजाला ब्यूरो नानकमत्ता Updated Wed, 07 Dec 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
 गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब प्रबंध समिति के 27 सदस्यों के पदों पर होने वाले चुनावों के लिए 96 उम्मीदवारों ने निर्धारित समय तक अपना नामांकन कराया। सदस्यों का चुनाव 10 से 19 दिसंबर तक होगा।
विज्ञापन



  उच्च न्यायालय के आदेश पर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंध समिति के होने जा रहे चुनाव को लेकर सिख संगत में भारी उत्साह है। बुधवार को भी दोपहर दो बजे तक पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच 27 सदस्यीय प्रबंध समिति के लिए 96 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए हैं। चुनाव अधिकारी द्वारा नामांकन पत्रों की जांच व आपत्ति पर देर शाम तक सुनवाई की जा रही थी।
विज्ञापन



पांच व छह दिसंबर को गुरुद्वारा साहिब से संबद्ध 27 हलकों के 1150 गुरुद्वारों में से 1114 डेलीगेटों ने अपने नामांकन कराए थे। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। कल हुए बवाल के चलते अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर सीओ राजेश भट्ट से चुनाव प्रक्रिया की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की 27 सदस्यीय प्रबंध समिति का चुनाव 10 चरणों में होगा।

उच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी न्यायालय के सब रजिस्ट्रार कंवर अमनिंदर सिंह ने बताया कि 27 हलकों को 10 ग्रुपों में बांटा गया है। हर ग्रुप में शामिल हलकों के लिए अलग-अलग दिन मतदान सुनिश्चित किया गया है। ग्रुप नंबर एक में शामिल जसपुर, अफजलगढ़, न्यूरिया, मझोला तथा पीलीभीत सिटी 10 को, ग्रुप नंबर दो बाजपुर, बन्नाखेड़ा, शाहजहांपुर, निगोही, पुवांया, बंडा 11 को, ग्रुप नंबर तीन तहसील हल्द्वानी, तहसील नैनीताल, लखीमपुरखीरी, 12 को,  ग्रुप नंबर चार तहसील काशीपुर, रामनगर, बरेली सिटी तथा बरेली लाइन पार 13 को, ग्रुप नंबर पांच तहसील रामपुर, स्वार, टांडा, मिलक 14 को, ग्रुप नंबर छह सितारगंज साउथ व नार्थ 15 को, ग्रुप नंबर सात पूरनपुर नार्थ व अमरिया 16 को, ग्रुप नंबर आठ नानकमत्ता, तहसील सितारगंज, किच्छा, तहसील खटीमा 17 को, ग्रुप नंबर नौ तहसील किच्छा, रुद्रपुर नगर, बहेड़ी व शीशगढ़ 18 को तथा ग्रुप नंबर 10 बीसलपुर, वेस्ट रामपुर, बिलासुपर, माटखेड़ा के डेलीगेट 19 दिसंबर को अपने मतों का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed