फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The first 'Youth Resource Center' will open in Sitarganj

Udham Singh Nagar News: सितारगंज में खुलेगा पहला ‘यूथ रिसोर्स सेंटर’

Tue, 08 Jul 2025 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 08 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The first 'Youth Resource Center' will open in Sitarganj
रुद्रपुर। गांवों से शहरों की तरफ लगातार हो रहे युवाओं के पलायन से सरकार चिंतित है। अब प्रत्येक विकास खंड मुख्यालय में ‘यूथ रिसोर्स सेंटर’ बनाए जाएंगे। यहां युवाओं को ई-लाइब्रेरी, फ्री वाई-फाई और कंप्यूटर से फार्म आदि भरने की सुविधाएं मुफ्त में मिलेगी। इसके लिए ऊधमसिंह नगर के सितारगंज ब्लाॅक में पहला सेंटर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को नौकरी आदि के फार्म भरने करने के लिए अब शहरों की ओर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शासन प्रत्येक ब्लाॅक में ‘यूथ रिसोर्स सेंटर’ स्थापित करने जा रहा है। इन सेंटरों से युवा न सिर्फ अपने नौकरी आदि के लिए फार्म भर पाएंगे बल्कि उन्हें ई-लाइब्रेरी की भी सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

सेंटर का उपयोग युवाओं को स्वावलंबी बनाना, पलायन रोकने, रोजगार-स्वरोजगार सृजन करने, महिलाओं के सर्वांगीण विकास, युवाओं को आर्थिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, खेलकूद, आपदा प्रबंधन, पर्यटन, साहसिक खेल आदि की जानकारी और सरकार की योजनाओं की जानकारी देना है। सितारगंज ब्लाॅक मुख्यालय में सेंटर निर्माण के लिए भूमि भी चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सेंटर पर ही मिलेगी देश-विदेश की जानकारी
आज लगभग हर घर में एंड्रायड मोबाइल मौजूद है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर नेटवर्किंग की समस्या सामने आती रहती है। अब यूथ सेंटर युवाओं को रोजगारपरक जानकारी प्राप्त करने में अहम भूमिका अदा करेगा। यहां वे कंप्यूटर पर देश-विदेश की नवीन जानकारियों से रूबरू होंगे। उन्हें युवा कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों में निकलने वाली वैकेंसी की जानकारी भी मिल जाएगी। साथ ही पढ़ने के लिए समाचार पत्र और पत्रिकाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।

कोट
युवा वर्ग के लिए प्रत्येक विकास खंड में यूथ रिसोर्स सेंटर की स्थापना किए जाने की तैयारी है। जिले में पहला सेंटर सितारगंज में बनाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। - बीएस रावत, जिला युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed