फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The dream of owning a house is eclipsed by the rising prices of building materials.

Udham Singh Nagar News: भवन निर्माण सामग्री पर महंगाई से अपना घर के सपने पर लगा ग्रहण

Wed, 15 Apr 2026 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 15 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The dream of owning a house is eclipsed by the rising prices of building materials.
काशीपुर। भवन निर्माण सामग्री के बढ़ते दामों ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के अपने घर के सपने पर ग्रहण लगा दिया है। कई लोग अपने भवन निर्माण कार्य को बीच में रुकवा कर कीमत घटने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीते लगभग दो महीने से भवन निर्माण में प्रयुक्त होने वाली ईंट, रेता, बजरी, सीमेंट, सरिया के दामों में भारी उछाल आया है। इसके चलते अपने सपनों का आशियाना बनाने का सपना संजोए लोगों के सामने संकट खड़ा हो गया है। निर्माण सामग्री के दाम बढ़ने के साथ ही राज-मिस्री व मजदूर ने भी दिहाड़ी बढ़ा दी है। ऐसे में कई लोगों ने अपने निर्माण कार्य तक को रुकवा दिया है और दाम घटने का इंतजार कर रहे हैं। भवन निर्माण ठेकेदार विजेंद्र कुमार व सिविल कांट्रेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि भाड़ा महंगा होने के कारण ढुलाई महंगी होने पर निर्माण कार्य पर असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि निर्माण सामग्री में 10 रुपये से लेकर 400 रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है। इस महंगाई में मध्यम वर्गीय लोगों को मकान बनाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

ये हुई दामों में बढ़ोत्तरी
सामग्री पहले अब
ईंट 6800 7200 प्रति हजार
रेता 68 70 रुपये प्रति क्विंटल
बजरी 65 75 रुपये प्रति क्विंटल
सीमेंट 330 345 से 370 रुपये प्रति कट्टा
सरिया 5000 6500 रुपये क्विंटल
राजमिस्त्री 700 750 रुपये दिहाड़ी
मजदूर 500 550 रुपये दिहाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed