फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The closure had lost a lot of the charm of the large markets

बड़े नोट बंद होने से फीकी पड़ी बाजारों की रौनक

Wed, 09 Nov 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Wed, 09 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
The closure had lost a lot of the charm of the large markets
सूना पड़ा बाजार - फोटो : अमर उजाला
एक हजार और पांच सौ के नोट बंद होने से जिले में बुधवार को लोगों को परेशानी हुई। छोटे नोटों की किल्लत के चलते लोगों को जरूरत की चीजें खरीदने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं बड़े नोट नहीं चलने से जिला मुख्यालय पर 70 प्रतिशत कारोबार प्रभावित हुआ। इसके बाजारों में रौनक फीकी रही।
विज्ञापन

मंगलवार रात से एक हजार और पांच सौ के नोटों पर पाबंदी का बुधवार को बाजार में व्यापक असर नजर आया।  छोटे कारोबारियों के साथ-साथ बड़े व्यापारी भी पांच सौ के नोट लेने से कतराते रहे। इसके चलते बाजार में रौनक फीकी रही। किराना कारोबारियों से लेकर, कपड़ा व्यापारी, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल शोरूमों में भी सन्नाटा पसरा रहा। लोगों को रोजाना की जरूरी चीजों को खरीदने में भी फजीहत उठानी पड़ी। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया बड़े नोट बंद होने से शहर में करीब 70  प्रतिशत कारोबार प्रभावित हुआ। मोदी सरकार के ऐलान के बाद एटीएम भी बंद रहे। बाजार में बड़े नोटों की बंदी को लेकर दिनभर अफरातफरी का माहौल देखा गया। खासकर उन लोगों को खरीददारी में दिक्कतें हुई जिनके पास पांच सौ या हजार के अलावा कोई करेंसी नहीं थी। हालांकि सरकारी अस्पताल, मेडिकल स्टोर, रोडवेज बसों, रेलवे स्टेशन, पेट्रोल पंप आदि पर पांच सौ और हजार के नोट स्वीकार किए गए, इससे लोगों को कुछ राहत जरूर मिली।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed