{"_id":"5fe0e8fc8ebc3e3e77198873","slug":"teacher-arrested-for-fraud-sitarganj-news-hld408225951","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी पाने के आरोपी मास्साब गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी पाने के आरोपी मास्साब गिरफ्तार
विज्ञापन
सितारगंज में पुलिस हिरासत में आरोपी मास्साब।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। फर्जी बीटीसी प्रमाणपत्र पर नौकरी पाने के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने आज उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए वांछित आरोपी शिक्षक को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है
सोमवार को सरकड़ा चौकी प्रभारी एसआई हरविंदर कुमार ने बताया कि बीते 19 मई को उप शिक्षाधिकारी सुषमा गौरव ने पिंडारी राजकीय प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक ग्राम शेखपुरा पित्था थाना धामपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी सुधीर कुमार व जेलकैंप शक्तिफार्म के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक नारायणपुर थाना जसपुर निवासी आनंद स्वरूप के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर में दोनों सहायक अध्यापकों पर फर्जी बीटीसी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने का आरोप लगाया था और कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। इस पर दोनों आरोपी शिक्षकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468 व 471 के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी।
बताया कि आरोपी तभी से वांछित चल रहे थे। रविवार रात उन्होंने कांस्टेबल बलवंत सिंह के साथ धामपुर पहुंचकर वहां की पुलिस के साथ आरोपी के घर दबिश दी और आरोपी सुधीर को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आए। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इधर, जेलकैंप स्कूल का आरोपी शिक्षक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसकी तलाश की जा रही है।