{"_id":"65f096f7d0ee98b9ab01d8ea","slug":"take-the-university-to-higher-heights-with-new-technology-and-improved-species-dr-bisht-rudrapur-news-c-8-1-hld1027-325042-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई तकनीक और उन्नत प्रजातियों से विवि को उच्च शिखर तक पहुचाएं : डाॅ. बिष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई तकनीक और उन्नत प्रजातियों से विवि को उच्च शिखर तक पहुचाएं : डाॅ. बिष्ट
Tue, 12 Mar 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर।
पंतनगर के चार दिनी किसान मेले का समापन मंगलवार को बतौर मुख्य अतिथि विवि के पूर्व कुलपति एवं बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एप्लाइड साइंसेज भीमताल के अध्यक्ष डाॅ. बीएस बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि देश-विदेश में पंतनगर विवि के नाम से ही उत्तराखंड को पहचाना जाता है। इसलिए यहां के वैज्ञानिकों से आशा है कि वह नई तकनीक और उन्नत प्रजातियों से इस विवि को फिर से उच्चतम शिखर तक पहुचाएंगे। डाॅ. बिष्ट ने कहा कि विवि निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और नई तकनीक व फसलों की प्रजातियों को विकसित कर किसानों के द्वार तक पहुंचा रहा है। विवि के वैज्ञानिकों का किसानों से निरंतर संपर्क बना रहता है, जिससे वह विवि में आकर नई तकनीकों को प्रशिक्षण व गोष्ठियों के माध्यम से ग्रहण कर उनका उपयोग अपनी खेती में करते हैं। कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि विवि शैक्षणिक, शोध और प्रसार पर कार्य कर रहा है। बताया कि देश के कृषि विश्वविद्यालयों में पंतनगर विवि सर्वोत्तम स्थान पर है। उन्होंने मेले को सफल बनाने में विवि के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का योगदान सराहनीय बताया। अंत में निदेशक शोध डाॅ. एएस नैन ने सभी का धन्यवाद किया। इस दौरान विवि के सभी अधिष्ठाता, निदेशक, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, विद्यार्थी और कृषक मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
किसान फर्टिलाइजर और गुरुदेव इंडस्ट्रीज को मिली ट्राॅफी
पंतनगर।
विवि में चल रहे किसान मेले के समापन समारोह में मेले के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं और प्रदर्शित चयनित स्टालों को पुरस्कृत किया गया जिसमें सर्वोत्तम स्टाल के लिए काशीपुर के किसान फर्टिलाइजर और सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए रुद्रपुर की जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज को ट्राॅफी प्रदान की गई। इसके अलावा पशु प्रदर्शनी और अन्य प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही मेले में लगाए गये विभिन्न वर्गों के स्टाॅलों को भी उनके प्रदर्शन व बिक्री के आधार पर पुरस्कृत किया गया। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
उद्यान प्रदर्शनी में सैनिक फार्म ने जीते 38 पुरस्कार
पंतनगर। मेले में लगी उद्यान प्रदर्शनी में सबसे अधिक 38 (20 प्रथम व 18 द्वितीय) पुरस्कार प्राप्त करने पर उत्तराखंड सैनिक पुनर्वास संस्था पत्थरचट्टा को शाक-भाजी, गमले में अलंकृत पौधे और परिरक्षित पदार्थ प्रदर्शनी में कुल 25 (9 प्रथम एवं 16 द्वितीय) पुरस्कार प्राप्त करने पर सैनिक फार्म के अधीक्षक डाॅ. बीपी श्रीवास्तव को शील्ड प्रदान की गई। संवाद

मेले में लगे 352 स्टाॅल, 12 हजार किसानों ने किया भ्रमण
पंतनगर। निदेशक प्रसार शिक्षा डाॅ. जितेंद्र क्वात्रा ने बताया कि विवि के विभिन्न स्टाॅलों से करीब 19.5 लाख रुपये के बीज, पौधे और कृषि साहित्यों की बिक्री की गई। विभिन्न स्टालों से लगभग 28.5 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। बताया कि इस मेले में विभिन्न फर्मों, विवि और अन्य सरकारी संस्थाओं के छोटे-बड़े 352 स्टाॅल लगाए गए और 12 हजार से अधिक पंजीकृत व अपंजीकृत किसानों ने मेले का भ्रमण किया। संवाद

रुद्र एकेडमी के साथ कॅरिअर काउंसलिंग सेमिनार आयोजित
पंतनगर। विवि के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के माध्यम से ई-सेल की ओर से रुद्र अकादमी के साथ एक कॅरिअर काउंसलिंग सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में टाॅप एजुकेटर अविरल अरोरा, इनोवेटिव टीचर ऑफ द ईयर रीना भारद्वाज और शून्य इंडिया के सीईओ सागरनाथ बतौर वक्ता मौजूद रहें। वक्ताओं ने टाइम मैनेजमेंट, निगेटिव मार्किंग को कम करना व उद्यमिता विकास आदि विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम में विवि के 100 छात्रों ने प्रतिभाग किया। कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान, निदेशक सेवायोजन डाॅ. एमएस नेगी, सह-निदेशक डाॅ. गीता पाठक ने विचार रखे। संवाद