{"_id":"6a9dba6401244df72d0599e0","slug":"swine-flu-treatment-will-also-be-available-at-chcs-and-phcs-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-146669-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सीएचसी-पीएचसी में भी होगा स्वाइन फ्लू का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सीएचसी-पीएचसी में भी होगा स्वाइन फ्लू का इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अतिरिक्त सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। अब मरीजों को जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी और पीएचसी स्तर पर भी इलाज मिल सकेगा। सीएमओ ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को जरूरी दवाएं और मास्क उपलब्ध रखने के निर्देश दिए हैं।
सीएमओ डॉ. एसके गोस्वामी ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते वायरल और स्वाइन फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका है। एहतियात के तौर पर जिला अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड आरक्षित किया गया है। सभी सीएचसी-पीएचसी में स्वाइन फ्लू की जांच के लिए सैंपल कलेक्शन और टेमीफ्लू दवा उपलब्ध कराई जा रही है। विभाग स्वाइन फ्लू के बढ़ने पर मरीजों को हरसंभव इलाज देने के लिए पूरी तैयारी कर चुका है। उन्होंने लोगों से बुखार, खांसी, गले में खरास और सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करने को कहा है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क का प्रयोग करने और हाथों की स्वच्छता अनिवार्य रूप से करने की सलाह भी दी है। आशा और एएनएम को घर-घर जाकर निगरानी करने और बीमार होने पर लोगों को तत्काल जांच कराने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं।