फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   An 8,500-square-foot concrete slab was cast in four hours amidst the chanting of 'Waheguru'.

Udham Singh Nagar News: वाहेगुरु के जाप के साथ चार घंटे में डाला 8500 वर्ग फीट का लिंटर

Mon, 07 Sep 2026 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 07 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
An 8,500-square-foot concrete slab was cast in four hours amidst the chanting of 'Waheguru'.
नानकमत्ता। धार्मिक डेरा कार सेवा की ओर से सेवादार आवास की चौथी मंजिल का लिंटर डालने के लिए सैकड़ों कार सेवकों ने संतों के साथ सतनाम वाहेगुरु के जाप के साथ कार सेवा में प्रतिभाग किया। बारिश के बावजूद 8500 वर्ग फीट के लिंटर का कार्य चार घंटे में संपन्न हो गया।
विज्ञापन

धार्मिक डेरा कार सेवा की ओर से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं संगत के सहयोग से गुरुद्वारा साहिब के सेवादारों के लिए निर्माणाधीन आवास के चौथे मंजिल के लिंटर के लिए रविवार को कार सेवा की गई। नगर के अलावा खटीमा, सितारगंज, किच्छा, बाजपुर, नानक पुरी टांडा के अलावा यूपी के पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर आदि से सैकड़ों कार सेवक पहुंचे। संगत ने संतों के साथ वाहेगुरु के जाप के साथ कार सेवा शुरू की।
विज्ञापन

डेरा कार सेवा की ओर से संगत के लिए विशेष लंगर की व्यवस्था की गई थी। वहां डेरा कार सेवा के मुखी संत बाबा बचन सिंह, गुरुद्वारा रीठा साहिब के बाबा श्याम सिंह, गुरुद्वारा नानक पुरी टांडा के बाबा गुरजंट सिंह, बाबा लक्खा सिंह दिल्ली, जत्थेदार बाबा रविंद्र सिंह, गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, सचिव हरभजन सिंह, सदस्य जरनैल सिंह, गुरवंत सिंह, अजीत पाल सिंह, लक्खा सिंह विथा, अमर सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक रंजीत सिंह ढिल्लों, सुखवंत सिंह भुल्लर बलदेव सिंह चीमा, दिलबाग सिंह, दारा सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed