{"_id":"5c3f8138bdec22731d100ce7","slug":"suspended-pregnant-marriages-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी गर्भवती विवाहिता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी गर्भवती विवाहिता
Thu, 17 Jan 2019 12:38 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
पूजा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक विवाहिता करीब 90 फीसदी तक झुलस गई है।जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा निवासी पूजा (24) का विवाह करीब तीन वर्ष पहले ग्राम नारायणपुर निवासी जयपाल के साथ हुआ था।
विज्ञापन
उनकी दो वर्ष की बच्ची रोशनी है और वर्तमान में पूजा गर्भवती है। बुधवार शाम करीब पांच बजे किचन में कुछ काम कर रही थी कि अचानक वह जल गई। उसकी चीख सुनकर जयपाल तुरंत किचन में गया और कंबल डालकर आग बुझाने की कोशिश की। मौके पर केरोसिन भी गिरा हुआ था। आननफानन में पूजा को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया, जिस पर परिजन उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान विपिन गाबा की सूचना पर महतोष चौकी प्रभारी ललित बिष्ट महिला उपनिरीक्षक संतोषी नेगी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पूजा की सास गंगा देवी ने बताया कि उसका पुत्र जयपाल और बहू पूजा उनसे अलग रहते हैं। जिस समय पूजा के आग लगने की जानकारी हुई तो वह अपनी देवरानी भूरी देवी के घर गई हुई थीं।
विज्ञापन
आस पड़ोस के लोगों के मुताबिक दोनों के बीच में किसी प्रकार की कोई अनबन नहीं थी। थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही हैए और मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी को घटना के संबंध में अवगत कराया गया है।