फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Survey will be done one more time

नगर निगम की दुकानों के किराए के लिए दोबारा होगा सर्वे ,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Survey will be done one more time
मेयर व नगर आयुक्त के सामने दुकानों का किराया बढ़ाने का विरोध करते व्यापारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। नगर निगम की ओर से दुकानों का किराया बढ़ाए जाने का देवभूमि व्यापार मंडल के बैनर तले करीब 400 व्यापारियों ने मेयर रामपाल सिंह और नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट के समक्ष विरोध जताया। इस पर नगर निगम ने दुकानों का दोबारा सर्वे करने के लिए एक समिति गठित कर दी। समिति की रिपोर्ट के बाद किराये को लेकर निर्णय लिया जाएगा। जबकि नगर निगम ने पिछली बोर्ड बैठक में किराया बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूर किया था।
विज्ञापन

देवभूमि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह व महानगर अध्यक्ष विकास शर्मा के साथ पहुंचे व्यापारियों ने मेयर व नगर आयुक्त से दुकानों के बढ़े हुए किराए को स्थगित करने की मांग की। उन्होंने अगली बोर्ड बैठक में नए तरीके से किराए का निर्धारण करने की बात कही। व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम छोटे व मझोले व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। व्यापारियों ने पुरानी दुकानों की मरम्मत कराने की भी मांग की। मेयर व नगर आयुक्त ने सभी दुकानों का दोबारा सर्वे करने के लिए एक समिति बनाने का निर्णय लिया। बता दें कि नगर निगम ने कई वर्षों बाद निगम की दुकानों का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पास किया था। किराया कम होने के कारण निगम की आय प्रभावित हो रही थी। मेयर रामपाल ने कहा कि बोर्ड का निर्णय अभी जस का तस रहेेगा। किराये को लेकर दोबारा सर्वे करने के लिए समिति गठित कर दी है। इस समिति में दो व्यापारियों व दो निगम कर्मियों को सदस्य बनाया गया है। वहां मुलखराज सुखीजा, हरीश, मनीष गुप्ता, पंकज बांगा, जतिन नागपाल, राजकुमार गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed