दवाई बिना भी शुगर हो सकती है नियंत्रित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश डायबिटीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न संस्थानों से आए चिकित्सा विशेषज्ञों ने बिना दवा खाए व्यायाम, योग और खानपान से डायबिटीज को नियंत्रित करने के सुझाव दिए।
शनिवार को रामनगर मार्ग पर स्थित अनन्या होटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शारदा मेडिकल कॉलेज नोएडा से आई डॉ. ओम कुमारी गुप्ता ने बताया कि बिना दवाई खाए नियमित व्यायाम, योग और आहार से डायबिटीज पर नियंत्रण किया जा सकता है। सब्जी, दही, फल, कस्टर्ड आयल के उपयोग से डायबिटीज पर नियंत्रण किया जा सकता है। फास्ट फूड, चटनी, प्रोसेसिंग फूड, कोल्डड्रिंक्स, मीट और एल्कोहल का उपयोग करने से बचना चाहिए। डॉ. गुप्ता ने बताया कि नियमित व्यायाम, योग, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, ब्रज आसन, पवन मुक्त आसन से शुगर को नियंत्रित किया जा सकता है। शुगर बढ़ना कहा जाता है। जबकि बढ़ता ग्लूकोज है। डॉ. रविकांत ने बताया कि लो ब्लड शुगर के रोगियों को समय समय पर थोड़ी मात्रा में कुछ खाना चाहिए। कहा कि मोटापा बढ़ने का मतलब शुगर का खतरा है। खासकर मोटी कमर वाले अधिक संख्या में शुगर के रोगी होते हैं। डॉ. रविकांत, डॉ. मृदुल चतुर्वेदी, डॉ. आरके दीक्षित, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव ने भी शुगर पर नियंत्रण के संबंध में विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एसपी गुप्ता, डॉ. बीसी जोशी, डॉ. अरविंद शर्मा ने किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, विशिष्ट अतिथि विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, डॉ. अरविंद शर्मा, डॉ. केसी लोहनी, यूपीडीए के सेकेट्री डॉ. नर सिंह वर्मा ने किया। वहां पर पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, शमशुद्दीन, विनोद वात्सल्य, संजीव चतुर्वेदी, डॉ. नरेश मेहरोत्रा, डॉ. इला मेहरोत्रा, डॉ. केके अग्रवाल, विनोद पांडे, अरुण शर्मा आदि थे।