फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Student of India in Romaniya

आज रात रोमानिया से दिल्ली पहुंच जाएगा छात्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Student of India in Romaniya
छात्र दिव्यांशु चौहान - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। यूक्रेन के सुमी शहर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा छात्र शुक्रवार की देर रात रोमानिया से दिल्ली पहुंच जाएगा। छात्र के घर पहुंचने की खबर से उसके परिजनों में खुशी का माहौल है। मोहल्ला पट्टी चौहान निवासी दिव्यांशु दो वर्ष पूर्व एमबीबीएस की पढ़ाई करने यूक्रेन के सुमी शहर गया था। बीते दिनों रूस और यूक्रेन में युद्ध शुरू हो जाने के कारण छात्र वहीं फंस गया था। अपने 600 से अधिक विदेशी साथियों के साथ हॉस्टल के पास बने बंकर में रह रहा था। शहर के पास ही बमबारी, गोलीबारी होने से बंकर में रह रहे सभी छात्रों की सुरक्षा को खतरा था। नदियों के पुल तोड़ दिए जाने के कारण वह अपने देश के लिए नहीं आ पा रहा था। परिजन उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। भारत सरकार से उसे सुरक्षित वापस बुलाए जाने की मांग कर रहे थे। छात्र के पिता डॉ. पवन चौहान ने बताया कि उनकी पुत्र से मोबाइल पर बात हुई है। पता चला है कि भारत सरकार के प्रयास से उसे रोमानिया एयरपोर्ट पर पहुंचा दिया गया है। रात को किसी समय दिल्ली पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed