फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Skill development center will open in the district: chief

जिले में स्किल डेवलपमेंट सेंटर खुलेगा : प्रधान

Fri, 23 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 23 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
 Skill development center will open in the district: chief
भ्‍ााजपा - फोटो : अमर उजाला
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि गेल इंडिया लोगों के घरों तक पीएनजी (पर्यावरण अनुकूल पाइप्ड प्राकृतिक गैस) पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछा रही है। काशीपुर से इसकी शुरुआत हो रही है और जिले के जसपुर, किच्छा, खटीमा, रुद्रपुर आदि जगहों तक गैस पहुंचेगी। मार्च में वे काशीपुर आकर पीएनजी वाले घर में चाय पीकर और सीएनजी वाले आटो में बैठकर सीएनजी के स्टेशन पहुंचकर लोकार्पण करेंगे। उन्होंने नौजवानों को रोजगार देने के लिए जिले में स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनाने की घोषणा की। 
विज्ञापन


 बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में प्राकृतिक गैस और उज्ज्वला जागरुकता अभियान का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि पानी जैसे नल से घरों में पहुंचता है, वैसे ही गैस घरों में तक पहुंचेगी। सीएनजी से वाहन सड़कों पर दौड़ेंगे। डीजल, पेट्रोल और केरोसिन से चलने वाले वाहनों से प्रदूषण फैलता है। दिल्ली में प्रदूषण की वजह से लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। सीएनजी से जहां प्रदूषण कम होगा, वहीं सस्ता भी होगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को एलपीजी कनेक्शन दिए जा रहे हैं। दो साल में उत्तराखंड में ऐसा कोई घर नहीं रहेगा, जहां एलपीजी कनेक्शन नहीं होगा।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने उनके संसदीय क्षेत्र में 100 करोड़ की लागत से स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोलने की मांग की। कपड़ा उद्योग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और पेट्रोलियम मंत्री ने गरीबों को गैस कनेक्शन देकर उनका सपना पूरा किया है। विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि जो लोग मोबाइल चलाना नहीं जानते थे, मोदी ने उन्हें बैंकों के साथ जोड़ दिया। इस मौके पर गेल के सीएमडी बीसी त्रिपाठी, डायरेक्टर प्रोजेक्ट आशुतोष कर्नाटक, रीजनल मैनेजर बीपीसीएल इंद्रजीत सिंह, पूर्व सांसद बलराज पासी, मेयर उषा चौधरी, विधायक अरविंद पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष धन सिंह रावत, पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed