फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sirsa Shaktifarm Road Construction Starts

सिरसा-शक्तिफार्म सड़क का निर्माण आरंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sirsa Shaktifarm Road Construction Starts
सितारगंज में सिरसा मोड़ पर सड़क निर्माण कार्य शुरु होने के दौरान लोनिवि के जेई को निर्देश देते वि - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। शक्तिफार्म के लोगों की बरसों पुरानी सिरसा सड़क निर्माण की मांग अब पूरी होने जा रही है। कार्यदायी कंपनी ने सिरसा-शक्तिफार्म सड़क का निर्माण शुरू कर दिया है। विधायक सौरभ बहुगुणा ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और कार्यदायी कंपनी को निर्धारित समय तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि सिरसा-शक्तिफार्म सड़क निर्माण की मांग को लेकर पिछले कई दशक से वहां के लोग मुखर थे। वन विभाग के अड़ंगे के कारण यह सड़क नहीं बन पा रही थी। विधायक बहुगुणा ने बताया कि सिरसा से शक्तिफार्म तक करीब 15.4 किमी सड़क का निर्माण 18 महीनों के भीतर होना है। बताया कि वर्तमान में यह सड़क तीन मीटर चौड़ी थी। जोकि अब सात मीटर चौड़ी बनाई जाएगी और एक मीटर की पटरी भी बनेगी। वहां लोनिवि के जेई सतपाल सिंह, शक्तिफार्म के भाजपा मंडल अध्यक्ष कार्तिक राय, उपकार सिंह बल, खतीब अहमद, संजय बाछाड़, सुबल विश्वास, देबू मंडल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed